{"_id":"69fa3fe42236a72b1e067de6","slug":"four-agencies-appointed-for-door-to-door-waste-collection-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-87010-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए चार एजेंसियां नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए चार एजेंसियां नियुक्त
विज्ञापन
सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्य किए जा रहे पूरे : निगमायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में स्वच्छता, सड़क विकास, जल निकासी और पेयजल आपूर्ति से जुड़े कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि निगम द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के लिए चार एजेंसियों को अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है, जो कुल 400 वाहनों के माध्यम से कार्य कर रही हैं।
रोड स्वीपिंग के लिए लगभग 3941 कर्मचारियों और अन्य संसाधनों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 20 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीनें प्रतिदिन करीब 540 किलोमीटर सड़कों की सफाई कर रही हैं, जो रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक संचालित होती हैं। बांधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पुराने कचरे के निस्तारण का कार्य तेजी से चल रहा है। मई 2026 तक कुल 54.95 लाख मीट्रिक टन कचरे में से 36.78 लाख मीट्रिक टन का निपटान किया जा चुका है, जबकि शेष 18.17 लाख मीट्रिक टन कचरा प्रोसेस होना बाकी है। दो एजेंसियां दया चरण एंड कंपनी और एमकेजी ग्रीन एनर्जी इस कार्य में लगी हुई हैं और प्रतिदिन हजारों टन कचरे का निस्तारण कर रही हैं।
शहर में 124 किलोमीटर लंबाई की मॉडल सड़कों का विकास प्रस्तावित है, जिसमें बदशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 70.98 किलोमीटर सड़कों पर कार्य किया जा रहा है। अब तक 44 परियोजनाओं में से 6 पर कार्य शुरू हो चुका है, जबकि कई परियोजनाएं स्वीकृति और टेंडरिंग के विभिन्न चरणों में हैं। प्रमुख क्षेत्रों जैसे सैक्टर-10A, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड और न्यू पालम विहार में कार्य प्रारंभ हो चुका है। नगर निगम द्वारा कुल 607 किलोमीटर नालों में से 408 किलोमीटर की सफाई पूरी कर ली गई है और शेष कार्य 31 मई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, 109 पंप और 63 सक्शन टैंकरों की व्यवस्था की गई है ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटा जा सके।
विज्ञापन
गुरुग्राम में जीएमडीए द्वारा 670 एमएलडी जल शोधन क्षमता उपलब्ध है, जिसमें से 455 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं नगर निगम द्वारा ट्यूबवेल के माध्यम से अतिरिक्त 100 एमएलडी पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर में कुल 173 बूस्टिंग स्टेशन और 635 ट्यूबवेल संचालित हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में जल आपूर्ति सुनिश्चित कर रहे हैं। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।