फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Four accused of making videos in police uniform and posting them on Instagram arrested

Gurugram News: पुलिस वर्दी में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Four accused of making videos in police uniform and posting them on Instagram arrested
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। पुलिस वर्दी में वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पुलिस की छवि खराब करने के मामले में मानेसर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई थार व स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। वहीं पुलिस इस केस में वांछित आरोपी के बारे में गहनता से पूछताछ कर रही है। इसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

दरअसल, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के दौरान पुलिस के संज्ञान में इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक वीडियो आई। जिसमें कुछ युवक पुलिस की वर्दी में वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पुलिस की छवि को खराब कर रहे थे। वायरल होने वाली वीडियो में दो गाड़ियों में बैठे युवकों द्वारा खुद को कानून व प्रशासन से ऊपर पेश किया गया। मामले में मानेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। मानेसर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विरेन्द्र सिंह की टीम ने चार आरोपियों को मानेसर से काबू कर लिया। जिनकी पहचान मानेसर के 24 वर्षीय संदीप यादव व 38 वर्षीय सोनू यादव, हसनपुर के 36 वर्षीय विपिन तथा बाबड़ा निवासी 34 वर्ष के रितेश के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि चरखी दादरी का यूट्यूबर दीपक शर्मा मानेसर में आया था। सभी ने उसके साथ मिलकर पुलिस की वर्दी में वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed