फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former soldier accused of Chauhra murder committed suicide in jail

रिटायर्ड फौजी ने जेल में फंदे से लटक कर की आत्महत्या, पुलिस को जेल में मिली डायरी

Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Former soldier accused of Chauhra murder committed suicide in jail
गुरुग्राम। डेढ़ माह पहले बहू और किराएदार सहित चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह ने मंगलवार को भोंडसी जेल में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना तड़के तीन से साढ़े तीन बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेज दिया। जांच के दौरान बंदी की बैरक से एक रजिस्टर मिला है, जिसमें खुद की मर्जी से खुदकुशी की बात कहने के साथ ही अपने परिवार को निर्दोष बताया है।
विज्ञापन

सहायक जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि राव राय सिंह को बैरक संख्या 3 ए रखा गया था। अल सुबह सुरक्षा प्रहरी ने सूचना दी कि एक बंदी का शव गैलरी में लगी ग्रिल से नीचे की ओर लटक रहा है। इस जानकारी के बाद जेल अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। जेल प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि बंदी ने चादर के बने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव की शिनाख्त राव राय सिंह के रूप में की गई। इसके बाद करीब 6.40 बजे भोंडसी थाना पुलिस को सूचना दी गई है। मृतक के बेटे आनंद को भी घटना से अवगत करवाया। मजिस्ट्रेट सौरभ शर्मा की देखरेख में मेडिकल बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि राव राय सिंह बीते तीन चार दिन से उदास दिखा रहा था। उसने जेल के भीतर बने इग्नू सेंटर से एक रजिस्टर ले रखा था और रोजाना कुछ न कुछ लिखता भी था। जेल प्रबंधन के अनुसार शनिवार को जेल में बंद उसकी पत्नी विमलेश से राव राय सिंह की मिलाई भी हुई थी। जेल परिसर में वह अपनी मर्जी से पौधे की कटाई-छंटाई का काम करता था। गौरतलब है कि राव राय सिंह (65) ने अपने किराएदार से अवैध संबंधों के शक में गत 24 अगस्त को पुत्रवधू सुनीता (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40) उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) व बेटी सुरभि तिवारी (7) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। इसी मामले में वह जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदी की मौत का कारण फंदे से लटकने के कारण दम घुटना है। विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
डॉ. दीपक माथुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed