{"_id":"6457ed1b52321963700eecb4","slug":"former-sarpanchs-husband-attacked-toll-workers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-4827-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व सरपंच के पति ने टोलकर्मियों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व सरपंच के पति ने टोलकर्मियों पर किया हमला
विज्ञापन
जान से मारने की दी धमकी, चार लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। बिलासपुर थाना क्षेत्र के पथरेड़ी टोल प्लॉजा पर गांव की पूर्व सरपंच के पति की दबंगई देखने को मिली। पूर्व सरपंच पति ने आधा दर्जन युवकों के साथ टोल कर्मियों पर हमला कर दिया वहीं जान से मारने की धमकी दी। हमले में टोल कर्मी दो भाई व उनके बचाव में आए पथरेड़ी गांव के दो अन्य भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में रेवाड़ी के खोरी गांव निवासी संदीप श्योराण ने कहा कि उसकी अनमोल इंटरप्राइज नाम से फर्म है। जिसने टोल प्लाट टीपी नंबर 39 पर मैन पावर मुहैया कराई है। बीती 4 मई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पथरेड़ी टोल प्लॉजा पर से पथरेड़ी गांव का राजसिंह उर्फ पपली एक बोलेरो पिकअप गाड़ी लेकर निकला। टोल पर मौजूद संदीप के भांजे मोहित ने जब उसे रोका तो उससे गाली-गलौच करते हुए टोल दिए बिना व जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद राजसिंह अपने साथ पथरेड़ी के राजेश, राकेश, कपिल, यशपाल, दिनेश, जयपाल व गांव खिजूरी के कृष्ण कुमार, गांव निमलाका के अमरदीप सहित करीब एक दर्जन युवकों के साथ टोल पर आ धमका। अवैध हथियार, लोहे की रॉड व सरिया से लैस युवकों ने संदीप व उसके भाई राहुल श्योराण पर जान से मारने के इरादे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में संदीप चक्कर खाकर गिर गया तो हमलावर उसे उठा कर गाड़ी में डाल रहे थे। इसी दौरान बलवान सिंह व उसका बेटा राहुल अपनी गाड़ी से टोल प्लाजा से बिलासपुर की ओर निकल रहे थे। उन्होंने हमलावरों से दोनों भाईयों को बचाया, जिसमें वे दोनों भी घायल हो गए। हमलावर गांव के सरपंच होने का दबदबा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।