{"_id":"6400ee77084c64f0e7030374","slug":"former-president-ramnath-kovind-reached-sohna-with-family-gurgaon-news-c-1-1-314879-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित सोहना पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित सोहना पहुंचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन तक करेंगे धम्मसोत विपश्यना सेंटर में मेडिटेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार देर शाम सोहना के धम्मसोत विपश्यना सेंटर पहुंचे। जहां सोहना के एसडीएम प्रदीप सिंह ने उनका स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे हैं। वह 12 मार्च तक सेंटर में रहकर मेडिटेशन करेंगे।
जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति परिवार के साथ दस दिन यहां रुकेंगे। विपश्यना एक मानसिक व्यायाम है जो मन और तन दोनों के लिए उपयोगी है। विपश्यना ध्यान खुद को जानने में आपकी मदद करता है। यह भारत की सबसे प्राचीन मेडिटेशन तकनीक है जिसे लगभग 2600 साल पहले महात्मा बुद्ध ने फिर से खोजा था। तनाव से निजात पाने के लिए विपश्यना प्राचीन और अद्भुत ध्यान प्रयोग है। विपश्यना की अहमियत को समझते हुए बड़े-बड़े नेता और धनी लोग भी विपश्यना मेडिटेशन सेंटर में जाकर ध्यान करते हैं।
बताया जा रहा है कि यहां सुबह साढ़े 4 बजे से मेडिटेशन की क्लास शुरू होगी जो साढ़े 6 बजे तक चलेगी। समय के अनुसार बीच में ब्रेक होगा और शाम तक यह कक्षा चलती रहेगी। सेंटर से किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होती। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति के आने की सूचना को मीडिया से दूर रखा लेकिन सदर थाना प्रभारी, गुप्तचर विभाग, इंटेलिजेंस, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पल पल की अपडेट लेते रहे। संस्था के बाहर सादे कपड़ों में पुलिस के कर्मचारी तैनात किए गए हैं।