फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former President Ramnath Kovind reached Dhammasot Vipassana Center in Sohna.

Gurugram News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे सोहना के धम्मसोत विपश्यना सेंटर

Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Former President Ramnath Kovind reached Dhammasot Vipassana Center in Sohna.
-आठ दिन करेंगे मेडिटेशन, बीते वर्ष नवंबर माह और मार्च-2023 में भी पहुंचे थे केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बुधवार को शाम 4 बजे सोहना के धम्मसोत विपश्यना केंद्र पहुंचे। एसडीएम सोहना प्रदीप सिंह ने पूर्व राष्ट्रपति का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। केंद्र के प्रतिनिधि से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति यहां अकेले पहुंचे हैं। वह आठ नवंबर तक यहां रहकर मेडिटेशन करेंगे।
विपश्यना एक मानसिक व्यायाम है जो मन व तन दोनों के लिए उपयोगी है। विपश्यना ध्यान खुद को जानने में आपकी मदद करता है। यह भारत की सबसे प्राचीन मेडिटेशन तकनीक है। तनाव से निजात पाने के लिए विपश्यना प्राचीन और अद्भुत ध्यान प्रयोग है। यहां 4.30 बजे से मेडिटेशन की क्लास शुरू होती हैं, जो 6.30 बजे तक चलती है। समय के अनुसार बीच में ब्रेक होता है और शाम तक यह कक्षा चलती है। केंद्र से किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं होती।
विज्ञापन


रामनाथ काेविंद के आने की सूचना को मीडिया से दूर रखा गया था। सदर थाना प्रभारी, गुप्तचर विभाग, इंटेलिजेंस सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी पल-पल की अपडेट ले रहे थे। संस्था के बाहर सिविल में व निमित चौकी पुलिस के कर्मचारी तैनात थे। अंदर किसी को जाने और फोटोग्राफी को लेकर प्रतिबंध लगाया हुआ है। इस अवसर पर एसीपी प्रियांशु दीवान, सदर थाना पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed