{"_id":"5f170ab88ebc3e639c3c26c0","slug":"former-pilot-arrested-for-abetting-a-woman-for-suicide-gurgaon-news-noi524774333","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पूर्व पायलट गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पूर्व पायलट गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-67 स्थित बेस्टक पार्क सोसाइटी में पूर्व एयर होस्टेस खुदकुशी मामले में पुलिस ने मंगलवार शाम को आरोपी पूर्व पायलट को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दिनकर ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में दोनों के बीच झगड़े की बात सामने आई। मृतका के शरीर पर 30 से अधिक चोट के निशान मिले हैं।
पुलिस अभी तफ्तीश में जुटी है कि आरोपी ने उसे धक्का दिया था या वह खुद कूदी थी। मृतका के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने बीते 24 घंटे में मृतका की बहन समेत पार्टी में शामिल युवकों को मिलाकर 6 से अधिक लोगों से पूछताछ की। हालांकि, इसमें स्पष्ट हो गया था कि घटना से पहले पैगिला भूटिया आरोपी बॉयफ्रेंड डेजल हिक्सी शर्मा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों बालकनी में भी लड़ते रहे। फॉरेन्सिक विशेषज्ञ डॉ. दीपक माथुर ने बताया कि नशीले पदार्थ के सेवन को लेकर खून का नमूना जांच के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
पुलिस ने बताया कि लॉकडाउन से पहले दार्जिलिंग निवासी पैगिला और आरोपी डेजल एक ही एयरलाइंस कंपनी में थे लेकिन इसके बाद दोनों की नौकरी जाने के बाद से वह गुरुग्राम में रुके हुए थे। जहां दोनों के बीच झगड़ा हो गया तो आरोपी ने उसे मोबाइल पर ब्लॉक कर दिया था। ई-मेल के माध्यम से दोनों के बीच थोड़ी बहुत बातचीत होती थी। वारदात से पहले आरोपी ने पैगिला को ई-मेल कर अपने दोस्त के फ्लैट पर पार्टी के लिए बुलाया था। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया था। इंस्पेक्टर दिनकर ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।