{"_id":"66de1bc2fac9b6bc6701fe24","slug":"former-mla-umesh-aggarwals-wife-and-son-join-bjp-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-38746-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी और बेटा भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी और बेटा भाजपा में शामिल
विज्ञापन
गुरुगाम में आम आदमी पार्टी को लगा झटका
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। रविवार को गुरुग्राम में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल अपने पुत्र समर्थ अग्रवाल के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने उनको पटका पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल कर स्वागत किया। इस बारे में उमेश अग्रवाल का कहना है कि उनके तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।
अनीता और उनके बेटे समर्थ अग्रवाल का भाजपा में स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि आप सभी को पार्टी में पूरा मान और सम्मान मिलेगा। इस मौके पर अनीता अग्रवाल और समर्थन अग्रवाल ने जिला अध्यक्ष कमल यादव और उषा प्रियदर्शी समेत भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया । बता दें कि उमेश अग्रवाल गुड़गांव विधानसभा सीट पर साल 2009 में बीजेपी से विधायक चुने गए थे। हालांकि साल 2014 में टिकट कटने से नाराज होकर बीजेपी को छोड़ दिया था। वर्तमान में वह आप से जुड़े हुए हैं। इस अवसर पर जिला कार्यालय सचिव यादराम जोया एवं अनु यादव भी उपस्थित रही।