फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former MLA Dharam Singh Choukkar's remand extended by four days

Gurugram News: चार दिन बढ़ा पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर का रिमांड

Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Dharam Singh Choukkar's remand extended by four days
अदालत ने एम्स के निदेशक को दिए छौक्कर के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किए कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की रिमांड को अदालत ने चार दिन के लिए बढ़ा दिया है। अदालत ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक को उपचार के लिए ईडी को एम्स ले जाने के निर्देश दिए थे, टीम उन्हें एम्स के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए लेकर गई थी, वहां उन्होंने उपचार नहीं लिया था।
ईडी ने अदालत में दलील दी थी कि चार दिन के रिमांड के दौरान वह आरोपी को उपचार दिलाने और अदालत में सुनवाई में व्यस्त थे। इसके चलते रिमांड को बढ़ाया जाए। स्पेशल जज की अदालत ने चार दिन की रिमांड बढ़ाते हुए 13 मई को मामले की सुनवाई के लिए रख लिया है। ईडी ने शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान बताया कि अदालत के निर्देश पर पुलिस सुरक्षा में पूर्व विधायक को एम्स में उपचार के लिए लेकर गए थे। वहां पर उन्हें सीनियर चिकित्सक से उपचार के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। ईडी ने दलील दी कि आरोपी से जांच नहीं हो सकी है। इस मामले में आरोपी के पास महत्वपूर्ण जानकारी है। वित्तीय लेन-देन और मनी-लॉन्ड्रिंग नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों आदि के संबंध में जांच करनी है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत यादव ने बताया कि ईडी के अधिकारी एम्स में न ले जाकर ट्रामा सेंटर में लेकर गए। उनका आरोप है कि वहां पर चिकित्सक ईडी के प्रभाव में है। आरोपी को अदालत में बयान देने की अनुमति दी गई। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी से लेकर उपचार के बारे में अदालत को जानकारी दी। उन्होंने ईडी के अधिकारियों पर दुर्व्यवहार करने और मारपीट करने का आरोप भी लगाया। अदालत ने आरोपी के शारीरिक रूप से माना कि उनका हाथ सूज गया है, जिसके लिए तत्काल उपचार की आवश्यकता है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देश दिया है कि वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में उपचार के लिए लेकर जाएं। एम्स के निदेशक से भी आरोपी के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जांच अधिकारी पुलिस आयुक्त से सुरक्षा की भी मांग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed