{"_id":"60c604578ebc3e59b5120e3e","slug":"former-cm-om-prakash-chautala-s-car-collided-narrowly-left-gurgaon-news-noi5872097119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की कार की भिड़ी, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला की कार की भिड़ी, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
गुरुग्राम। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला रविवार की दोपहर एसजीटी यूनिवर्सिटी के पास हुई कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे। उनके एक हाथ में फैक्चर आया है। उन्हें मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस के अनुसार अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
पूर्व मुख्यमंत्री चौटाला अपनी कार से झज्जर के रास्ते सिरसा जा रहे थे। दोपहर डेढ़ बजे उनकी कार के सामने अचानक अल्टो कार आ गई। जिसके कारण चालक की ओर से कार रोकते-रोकते भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार का एयर बैग खुल गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आननफानन, उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके हाथ में दर्द था। एक्सरे करने पर पता चला कि फैक्चर है। बहरहाल, उन्हें अस्पताल के कमरा नंबर 4411 में रखा गया है। सिटी स्कैन किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, वह ठीक हैं। घटना की जानकारी के बाद उनके समर्थकों की मेदांता अस्पताल में भीड़ लगनी शुरू हो गई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की कार दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। दुर्घटना के बाद उनको मेदांता अस्पताल ले जाया गया है। मगर अभी तक किसी ने भी कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
- दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम।