फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Former Clerk of Electricity Corporation dies, case against SDO

अधिकारियों के रुपये मांगने से परेशान बिजली निगम के पूर्व क्लर्क ने की आत्महत्या

Mon, 28 Dec 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Former Clerk of Electricity Corporation dies, case against SDO
गुरुग्राम। अधिकारियों द्वारा रुपये मांगने से तनाव में आये बिजली निगम के पूर्व क्लर्क देवकी नंदन (58) ने पंखे से लटककर जान दे दी। उनका शव कमरे में लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। सूचना मिलते पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे धीरज की शिकायत पर बिजली निगम के एसडीओ गौरव चौधरी को नामजद कर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जैकबपुरा निवासी देवकी नंदन बिजली निगम में कलर्क थे और 31 अगस्त को सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृति से करीब पांच महीने पहले से देवकी नंदन काफी तनाव में थे। बेटे धीरज ने बताया कि उसके पिता ने कार्यालय की 18.42 लाख रुपये की राशि रेडियंट कैश कलेक्शन एजेंसी के कर्मचारी दीपक को दी थी। इस राशि की रसीद दीपक से लेकर लेकर उन्होंने कार्यालय के रिकॉर्ड में जमा करा दी थी। आरोप है कि यह राशि कार्यालय के बैंक खाते में जमा होने के बाद भी एसडीओ गौरव चौधरी समेत अन्य स्टाफ लगातार देवकी नंदन पर दबाव बना रहे थे। रुपये न देने पर उनके खिलाफ केस दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी।
विज्ञापन

परेशान होकर सोमवार को देवकी नंदन ने कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देवकी नंदन की पत्नी सरला सोमवार सुबह जब चाय देने के लिए कमरे में गई तो कमरा बंद था। कई बार आवाज लगाने पर भी जब कमरा नहीं खुला तो सरला ने अपने छोटे बेटे नीरज को बुलवाया। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एसडीओ गौरव चौधरी ने आरोपों को गलत बताया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed