फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   former cabinet minister chowdhury ajai singh is no more in gurugram

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौ. अजय सिंह चाहर का गुरुग्राम में निधन हुआ

Tue, 09 Jun 2020 04:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
former cabinet minister chowdhury ajai singh is no more in gurugram
गुरुग्राम। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के आगरा से सांसद रहे चौ. अजय सिंह चाहर का मंगलवार को गुरुग्राम स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 70 वर्षीय चौ. अजय सिंह चाहर काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनको रविवार रात निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां उन्होंने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली। गुरुग्राम के सेक्टर-32 स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह वर्तमान में गुरुग्राम स्थित सेक्टर-17ए में रहते थे।
विज्ञापन

चौ. अजय सिंह चाहर का निधन होने की सूचना मिलते ही निजी अस्पताल और घर पर उनके रिश्तेदार एवं अन्य सगे संबंधी पहुंच गए। उत्तर प्रदेश के आगरा जिला के जैंगरा गांव में 15 अगस्त 1950 को चौ. अजय सिंह ने आईएएस अधिकारी भगवान सिंह की संतान के रूप में जन्म लिया था। उन्होंने वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरणसिंह के आग्रह पर राजनीति में कदम रखा था।
विज्ञापन

उन्होंने किसान ट्रस्ट में मैनेजिंग ट्रस्टी का काम भी संभाला। उस समय ट्रस्ट के सदस्य चौ. देवी लाल, मधुलिमये समाजवादी नेता, जार्ज फर्नाडीज, बीजू पटनायक, कर्पूरी ठाकुर, मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, राम विलास पासवान, रवि राय, चन्द्रावती आदि थे। वह किसान ट्रस्ट के असली भारत (हिंदी व उर्दू) और रियल इंडिया (अंग्रेजी) पत्रिका के मुख्य संपादक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. चरण सिंह ने वर्ष 1986 में चौ. अजय सिंह चाहर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य बनाया। वर्ष 1989 में वह जनता दल के टिकट पर आगरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए और वीपी सिंह सरकार में रेल उपमंत्री बने। 1996 में केंद्रीय सांस्कृतिक स्रोत्र केंद्र के चेयरमैन बने। चौ. अजय सिंह चाहर को 2005 में केंद्र सरकार ने फिजी, टोंगा आदि दक्षिण प्रशान्त सागर के देशों के लिए हाई कमिश्नर नियुक्त किया। इन देशों में उनके पिता चौ. भगवान सिंह हाई कमिश्नर रहे थे और उसी दौरान चौ. अजय सिंह की शादी भारतीय मूल की फिजी में रह रही शिरोमणी सिंह के हुई थी। उनका दो साल पहले निधन हो गया था। उनको कोई संतान नहीं है।

चौ. अजय सिंह चाहर की प्राथमिक शिक्षा मार्डन स्कूल दिल्ली से हुई और सेन्ट स्टीफन कालेज दिल्ली विश्वविद्यालय से 1971 में बीए (अग्रेजी साहित्य) किया, जबकि स्नातकोत्तर (पत्रकारिता) केन्टवरी विश्वविद्यालय न्यूजीलैंड (1974) से डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वे न्यूजीलैन्ड टेलीविजन में पब्लिसिटी व प्रोमोशन ऑफिसर रहे, जबकि फिजी में फिजी टाइम्स में वरिष्ठ उप सम्पादक के तौर पर कार्य किया, वहीं भारत में सूर्या इन्डिया (साप्ताहिक पत्रिका) में सहायक-सम्पादक, इन्डिया टुडे में समाचार सम्पादक और हिन्दुस्तान टाइम्स में डिप्टी एडिटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में वह अखिल भारतीय सर्व जाट महासभा के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed