फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Forest department cuts illegal roads built in Aravali mountain in Basaimev

Gurugram News: वन विभाग ने बसईमेव में अरावली पहाड़ में बनाए गए अवैध रास्तों को काटा

Thu, 28 Nov 2024 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Forest department cuts illegal roads built in Aravali mountain in Basaimev
वन विभाग ने नोटिस जारी कर दो माह पूर्व लगाया गया था 99 लाख रुपए का जुर्माना
विज्ञापन

बीते माह पहले चकबंदी विभाग द्वारा बनाए गए थे रास्ते।
ऋसंवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। वन विभाग और चकबंदी विभाग बसईमेव में अरावली के पहाड़ से बनाए गए रास्ते को लेकर आमने सामने हैं। हाल ही में चकबंदी विभाग द्वारा बनाए गए रास्ते को वन विभाग की टीम ने जेसीबी की सहायता से जमींदोज कर दिया। इसके अतिरिक्त विभाग ने पंचायत व अन्य संबंधितों को लाखों रुपये का नोटिस भेजकर जुर्माना भी लगाया है। विभाग की इस कार्रवाई से क्रेसर जोन और खनन कार्य से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

बता दें कि बीते माह पहले चकबंदी विभाग ने बसईमेव स्थिति अरावली पहाड़ की सीमाओं से लगती भूमि पर नांगल गांव व छपरा की ओर जाने वाले दो अलग अलग रास्ते बना दिए थे। दरअसल बसईमेव गांव की आज तक चकबंदी नहीं हुई थी, ऐसे में पंचायत की एक जनसुनवाई पर चकबंदी विभाग ने यह रास्ता बना दिया था। परन्तु वन विभाग ने इसपर सेक्शन 4-5 का हवाला देकर एतराज जताया था। इसी संबंध में वन विभाग की ओर से पंचायत व अन्य पर अरावली नेचर से छेड़छाड़ यानी तब्दीली करने और अवैध रास्ता बनाने को लेकर नोटिस भेजकर 99 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

पंचायत का इस बाबत अलग तर्क है वे इसे अपना रकबा बताती है जबकि वन विभाग इसे सिरे से खारिज कर रहा है। बहरहाल ये रास्ता शासन प्रशासन और सरकार के संबंधित मंत्री की नोटिस में आ चुका है। गांव के कई लोग आरोप लगाते हैं कि यह रास्ते क्रेसर जोन को निजी फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है। यह रास्ते पूरी तरह कमर्शियल हैं। चूंकि यहां से हजारों की संख्या में डंपर खनिज सामग्री लेकर निकलने लगे थे। वहीं, जानकारी मिली कि देर रात इन रास्तों को खनन माफियाओं ने दोबारा चलाकर विभाग की कार्रवाई को ठेंगा दिखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत वन विभाग के जिला अधिकारी प्रदीप गुलिया ने स्पष्ट किया है कि अरावली से जो रास्ते बनाए गए थे वो अवैध हैं। हमारी टीम ने रास्ते तोड़ दिए हैं। इसके अतिरिक्त जुर्माना भी लगाकर भेजा गया है। वहीं, इस बारे में चकबंदी विभाग के डीआरओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे इस बारे में चकबंदी अधिकारी से बात कर इस बाबत कुछ बता पाएंगे। दोबारा उनसे संपर्क किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।


वन विभाग द्वारा काटे गए रास्ते को देर रात दोबारा किया शुरू
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस वन विभाग द्वारा नंगल की तरफ जाने वाले रास्ते को जगह-जगह से काटकर अवरुद्ध कर दिया गया लेकिन देर रात्रि दोबारा नांगल जाने वाले रास्ते को दबंग लोगों द्वारा शुरू कर दिया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि वन विभाग केवल खाना पूर्ति करने के लिए ही रास्तों को काट कर गया है जबकि इन रास्तों को उन्हें चालू करने वाले लोगों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed