फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Foreign nationals living in Gurugram launched cleanliness drive

म्हारा गुरुग्राम अब चमकेगा: विदेशी नागरिकों ने स्थानीय लोगों के साथ सड़कों पर उठाई बेझिझक झाड़ू, देखें वीडियो

Mon, 25 Aug 2025 02:19 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

दिल्ली से सटी गुरुग्राम सिटी में रहने वाले विदेशी नागरिकों ने सफाई अभियान चलाया है। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गुरुग्राम में सड़कों और नालियों की सफाई कर रहे हैं। जिसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
Foreign nationals living in Gurugram launched cleanliness drive
सड़कों पर सफाई करते विदेशी नागरिक - फोटो : X @ANI

विस्तार

साइबर सिटी में काम करने वाले विदेशी युवाओं ने सोशल मीडिया पर लेट्स क्लीन नाम से ग्रुप बनाकर एमजी रोड और द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास स्वच्छता अभियान चलाया। युवाओं ने स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। सेक्टर 47 में रहने वाले अमन वर्मा ने विदेशी युवाओं का सहयोग किया। सफाई अभियान में शामिल लोग विभिन्न देशों से थे।
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान के आयोजन पर सर्बिया के एक विदेशी नागरिक लाजर ने कहा कि सभी को अपने घर या दुकान के सामने दो मीटर की दूरी तक साफ रखना चाहिए। इतना तो हर कोई देश के लिए कर सकता है। 
विज्ञापन

 

आगे कहा कि यह विचार इसलिए आया क्योंकि यह धरती बहुत खूबसूरत है। भारत अद्भुत है। बस एक ही समस्या है कि लोगों को अपने घर के बाहर की चीजों का भी ध्यान रखना पड़ता है। 

आगे कहा कि भारतीय लोग दुनिया के सबसे साफ-सुथरे लोगों में से हैं। लेकिन जब बात घर के बाहर की चीजों की आती है, तो उन्हें लगता है कि यह उनका मुद्दा नहीं है। हमें इसे बदलना होगा। मैंने यह अभियान सिर्फ 10 दिन पहले शुरू किया। इससे पहले, मैं पूरे भारत में, जैसे तमिलनाडु, बंगलूरू और ऋषिकेश में रहा और वहां छोटे-छोटे सफाई अभियान चलाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed