{"_id":"6401de7ddc11f39544044624","slug":"foreign-guests-will-see-birds-on-the-lake-today-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2190-2023-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विदेशी मेहमान आज करेंगे झील पर परिंदों का दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विदेशी मेहमान आज करेंगे झील पर परिंदों का दीदार
विज्ञापन
म्यूजियो कैमरा और ट्रांसपोर्ट म्यूजियम के दौरे का भी दिया गया विकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जी-20 समूह के भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह की पहली बैठक शुक्रवार को संपन्न हो गई। इस बैठक में शामिल मेहमानों के लिए शनिवार को हरियाणा की कला-संस्कृति, पर्यटन व अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के दौरे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर हम पूरी तरह तैयार हैं।
उपायुक्त ने कहा कि विदेशी मेहमान शनिवार को सुल्तानपुर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान व झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म का दौरा करेंगे। सुल्तानपुर में विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मेहमानों के लिए स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल को सुल्तानपुर के विभिन्न पहलुओं से भी अवगत कराया जाएगा। सुल्तानपुर व हरियाणा की कला संस्कृति को लेकर विशेष साहित्य भी तैयार किया गया है।
सुल्तानपुर के उपरांत विदेशी शिष्टमंडल झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म का दौरा करेगा। चार मार्च को भ्रमण के लिए म्यूजियो कैमरा व ट्रांसपोर्ट म्यूजियम का भी विकल्प दिया गया है।