फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FOOD SAMPLE

Gurugram News: मिलावटी मिठाई व पनीर की डेयरीयों पर छापेमारी से मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे सैंपल

Tue, 22 Jul 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
FOOD SAMPLE
संवाद न्यूज एजेंसी नगीना।
विज्ञापन




बड़कली चौक पर मिलावटी मिठाई व पनीर तैयार करने वाली दुकान और डेरियो पर सोमवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने भारी मात्रा में मिलावटी पनीर, घी, दूध और घेवर सहित अन्य मिठाइयों के सैंपल जुटाए हैं। विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के मिष्ठान भंडारों और पनीर डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ रमेश चौहान ने बताया कि विभाग को काफी समय से शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि बड़कली चौक पर कुछ मिष्ठान भंडार संचालक मिलावटी मिठाइयां बनाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इसके साथ ही कुछ पनीर डेयरियों पर मिलावटी पनीर बनाया जा रहा है। सूचना को सही मानकर बड़कली चौक स्थित शोयब मिष्ठान भंडार पर छापेमारी की गई जिसके पास से मौके पर 100 किलोग्राम देशी घी, 200 लीटर दूध, 200 किलोग्राम रसगुल्ले और 200 किलोग्राम घेवर तैयार मिला। इसके बाद टीम ने नगीना में स्थित भोले बाबा फूड प्रोडेक्ट के नाम से संचालित पनीर डेयरी पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके पर डेयरी में 600 किलोग्राम पनीर तैयार मिला। वहीं पुन्हाना–होडल रोड पर गांव अटेरना शमशाबाद में स्थित एम के ट्रेडर्स के नाम से संचालित एक पनीर डेयरी पर छापेमारी की गई। डॉ रमेश चौहान का कहना है कि मिष्ठान भंडार और पनीर डेयरियों से मिठाई, दूध , घी और पनीर के नमूने दिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed