फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Food Safety Department's raid causes panic among sweet sellers

Gurugram News: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिष्ठान विक्रेताओं में हड़कंप

Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department's raid causes panic among sweet sellers
- दो अलग-अलग दुकानों से खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। होली के त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। मंगलवार को विभाग की टीम तावड़ू पहुंची, जहां छापेमारी की खबर मिलते ही कई मिष्ठान विक्रेता अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। विभाग ने दो अलग-अलग दुकानों से आधा दर्जन से अधिक खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सबसे पहले पुराने बस अड्डे स्थित इंद्र जनरल स्टोर से शरबत, मिश्री और ग्लूकोज सहित पांच सैंपल लिए। इसके बाद फ्लेक्स ओके डिपार्टमेंटल स्टोर से चीनी, शरबत और ग्लूकोज सहित करीब आधा दर्जन सैंपल इकट्ठा किए। सभी सैंपल को सील कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

हालांकि, स्थानीय लोगों ने विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब तक सैंपलों की रिपोर्ट आएगी, तब तक सारी मिठाईयां बिक चुकी होंगी। ऐसे में यदि किसी मिठाई में मिलावट पाई जाती है, तब तक आम लोग उसे खा चुके होंगे। लोगों ने मांग की कि खाद्य सुरक्षा विभाग को मौके पर ही जांच की व्यवस्था करनी चाहिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चौहान ने बताया कि होली के मद्देनजर विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। तावड़ू में दो अलग-अलग दुकानों से सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें तुरंत प्रयोगशाला भेज दिया गया है। मिलावट होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed