{"_id":"678be6eb6d19730225063201","slug":"food-safety-department-raided-tawadu-sent-three-samples-for-testing-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100581-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तावडू में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, तीन सैंपल जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तावडू में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मारा छापा, तीन सैंपल जांच के लिए भेजे
विज्ञापन
टीम की सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकान बंद कर चले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नगर में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दो दुकानों पर छापा मारा और दुकान से गुड़ और चीनी समेत तीन सैंपल लिए। इस कार्रवाई के दौरान आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर मौके से चले गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चौहान ने बताया कि पटौदी रोड स्थित करमचंद किराना स्टोर से गुड़ और चीनी के नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा, रेवाड़ी रोड पर स्थित माता वैष्णो मार्ग की एक दुकान से चीनी का सैंपल लिया गया। रमेश चौहान ने बताया कि बीते साल करमचंद किराना स्टोर से पहले भी गुड़ और चीनी के पांच सैंपल लिए गए थे, जो जांच में फेल हो गए थे। इसी कारण दोबारा नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण दिल्ली के नए दिशा-निर्देशों के तहत की खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट और खराब गुणवत्ता करने वालों की चेन को पकड़ना है। जल्द ही पैक्ड पेयजल के सैंपल भी लिए जाएंगे। यदि लिए गए नमूने जांच में फेल होते हैं तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई ने क्षेत्र के दुकानदारों में हलचल पैदा कर दी है और लोगों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।