फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Food department tightens its grip ahead of festivals, begins inspections at shops and warehouses

Gurugram News: त्योहार से पहले खाद्य विभाग सख्त, दुकानों-गोदामों पर जांच शुरू

Fri, 19 Sep 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Food department tightens its grip ahead of festivals, begins inspections at shops and warehouses
विभाग ने विशेष टीम को निरीक्षण के लिए ग्राउंड पर उतारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही खाद्य विभाग ने भी सख्ती शुरू कर दी है। मिठाइयों की दुकानों के अलावा नवरात्रों में बिकने वाला कुट्टू के आटे पर नजर बनाई हुई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नवरात्रि के त्योहार से पहले विशेष टीम को ग्राउंड पर उतारा गया है। अधिकारियों की ओर से ऐसे तमाम संभावित क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया जा रहा है। दुकानों-गोदामों पर जाकर जांच की जा रही है।
नवरात्र शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। उपवास रखने वाले लोग कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। कुट्टू के आटे में बडे स्तर पर मिलावट की खबरें भी सामने आती हैं। कुट्टू में मिलावटखोरी को रोकने के लिए संबंधित विभाग ने पहले से ही तैयारी कर ली है। जहां पर कुट्टू के आटे का बड़े स्तर पर बिक्री होती है, ऐसे गोदाम पर विभाग की टीमें जाकर कुट्टू के आटे की गुणवत्ता जांची कर रही है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि पैकेट वाले आटे का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

-----
शिकायत मिलने के बाद लिए नमूने
विभाग ने उच्च अधिकारियों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रो मॉल के बिरिस्ता रेस्तरां से दूध का नमूना लिया गया। इसे मिलावट या प्रदूषण की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, बसई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित देव एंटरप्राइज से बेसन और रिफाइंड तेल के नमूने जब्त किए गए। यहां नमकीन निर्माण में मिलावट और गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को लेकर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों की प्रयोगशाला में जांच होगी और रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर सख्त नियामक कार्रवाई की जाएगी। दीपावली से पहले विभाग ने निरीक्षण और छापा मार कर की रफ्तार तेज कर दी है ताकि मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
त्योहारी मौसम में मिलावट की शिकायतें बढ़ती हैं। इसे देखते हुए जिले में खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच की जा रही है। प्रशासन ने नवरात्रों में लोगों से अपील की है कि केवल पैकेटबंद और प्रमाणित कुट्टू आटे का ही उपयोग करें। -डॉ. रमेश चौहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed