{"_id":"659c36b1e98b6bf9db0d15c3","slug":"flyover-repair-work-not-completed-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23019-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फ्लाईओवर की मरम्मत का काम नहीं हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फ्लाईओवर की मरम्मत का काम नहीं हुआ पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 दिसंबर को धंस गई थी सड़क , चार-पांच दिन का समय और लगेगा
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। दिल्ली-मुंबई एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के सुभाष चौक के पास धंसे फ्लाईओवर को अभी ठीक नहीं कराया जा सका है। अभी इसे ठीक कराने में चार-पांच दिन का समय और लग सकता है। जीएमडीए नाले की सफाई भी करा रहा है। फ्लाईओवर की सड़क में करीब पांच फीट गहरा और दो फीट चौड़ा गड्ढा हो गया है। पुलिस व एनएचएआई ने बैरिकेडिंग कराकर दो लेन बंद कर दिया है।
बीते 24 दिसंबर को पुलिस को एलिवेटेड फोरलेन सड़क पर सुभाष चौक के आगे एसडी आदर्श विद्यालय के सामने धंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अस्थाई रूप से सुरक्षा इंतजाम कराया था। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों ने बैरिकेडिंग लगवा दिया। एनएचएआई इसे ठीक कराने में जुट गया था लेकिन अभी तक इसे बनवाया नहीं जा सका है। सड़क के नीचे से जीएमडीए का नाला गुजर रहा है। ऐसे में अब जीएमडीए इसे साफ करा रहा है ताकि बारिश में पानी निकलने में परेशानी न हो।
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि नाले की सफाई कराई जा रही है। इसके लिए मशीनों को लगाया गया है। उन्होंने इसे ठीक कराने में चार दिन का और समय लग सकता है। बता दें कि एलिवेटेड फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 2019 में शुरू हुआ था। निर्माण कार्य 2021 में दो चरणों में पूरा हुआ और 2021 में इस एलिवेटेड फ्लाईओवर को आम जनता के लिए खोल दिया गया। 21 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड फ्लाईओवर की कुल लागत 1944 करोड़ रुपये थी।