फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flipkart's 20 lakh goods stolen from warehouse

वेयर हाउस से फ्लिपकार्ट का बीस लाख रुपये का सामान चोरी

Tue, 22 Jun 2021 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Flipkart's 20 lakh goods stolen from warehouse
गुरुग्राम। फर्रूखनगर थाना क्षेत्र में एक वेयर हाउस से फ्लिकार्ट का करीब बीस लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। फ्लिपकार्ट इनवॉइस व रिवीगो डॉकेट के अनुसार 10 बॉक्स जिसमें फिलिपकार्ट का विभिन्न प्रकार का सामान था जो ताजनगर वेयरहाउस में लाया गया था, लेकिन सामान आने के बाद जब आगे भेजना था तब 10 बॉक्स में से 8 बॉक्स का सामान कम पाया गया, जिसे चेक करने पर फ्लिपकार्ट इनवॉइस करीब 20 लाख 53 हजार 132 रुपये था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूलरूप से चरखीदादरी निवासी अनिल शर्मा बताया कि वह रिविगो सर्विस में प्रोसेसिंग सेंटर मैनेजर के रूप में काम करते हैं। रिविगो सर्विस ट्रांसपोर्ट के बिजनेस करती है। उपरोक्त फ्लिपकार्ट इनवॉइस व रिवीगो डॉकेट के अनुसार 10 बॉक्स जिसमें विभिन्न प्रकार का सामान यहां ताजनगर वेयरहाउस में लाया गया था, लेकिन सामान आने के बाद जब आगे भेजना था तब 10 बॉक्स में से 8 बॉक्स का सामान कम पाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज इसकी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है। सामान आने से लेकर निकासी के दौरान सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed