फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Flaws found in disposal of garbage, challan of Rs 88 thousand

Gurugram News: कूड़े के निष्पादन में मिलीं खामियां, 88 हजार रुपये के चालान

Tue, 24 Oct 2023 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Flaws found in disposal of garbage, challan of Rs 88 thousand
नगर निगम की सेनिटेशन विंग ने विभिन्न सोसाइटियों, गांवों में सफाई संबंधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। नगर निगम की सेनिटेशन विंग ने सोमवार को निगम क्षेत्र की विभिन्न सोसाइटियों, गांवों में सफाई संबंधी कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो बल्क वेस्ट जेनरेटर्स (बीडब्ल्यूजी) सोसाइटियों में कूड़े के निष्पादन संबंधी कार्यों में खामियां मिली। खामियां मिलने पर इन दो सोसाइटियों के करीब 88 हजार रुपये के चालान किए।

नगर निगम के सफाई अधिकारी एमएस सोढ़ी की टीम ने निगम क्षेत्र के विभिन्न गांवों, आईएमटी क्षेत्र और सोसाइटियों का निरीक्षण किया। टीम ने सेक्टर-90,91,92, गांव कांकरौला, आईएमटी सेक्टर-3 आदि क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर-90 स्थित वर्धमान ग्रीन कोर्ट और सेक्टर-92 स्थित अंसल हाइट्स सोसाइटियों में कूड़े का निष्पादन सही प्रकार से नहीं हो रहा है। गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके नहीं डाला जा रहा है। सभी खामियों के कारण वर्धमान ग्रीन कोर्ट का 62 हजार रुपये और अंसल हाइट्स सोसाइटी का 25800 रुपये का चालान किया। टीम ने गांव कांकरौला और मानेसर सेक्टर-3 इलाकों में भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed