फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five Superintending Engineers in DHBVN promoted to the post of Chief Engineer

Gurugram News: डीएचबीवीएन में पांच अधीक्षण अभियंता मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत

Sat, 06 Jun 2026 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
Five Superintending Engineers in DHBVN promoted to the post of Chief Engineer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) में पांच अधीक्षण अभियंताओं को मुख्य अभियंता (इलेक्ट्रिकल) पद पर पदोन्नत किया गया है। निगम की चेयरपर्सन आशिमा बराड़ ने पदोन्नतियों को मंजूरी दी, जबकि प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

पदोन्नत अधिकारियों में राज कुमार जाजोरिया, प्रदीप कुमार चौहान, अनुपम कटियार, सुरेंद्र सिंह सांगवान और फहीम रजा नकवी शामिल हैं। राज कुमार जाजोरिया को मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन), प्रदीप कुमार चौहान को मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) दिल्ली, अनुपम कटियार को मुख्य अभियंता (आईटी), सुरेंद्र सिंह सांगवान को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट गुरुग्राम और फहीम रजा नकवी को मुख्य अभियंता (एमएम) हिसार नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि इंजीनियर हरि दत्त को भी मुख्य अभियंता (ऑपरेशन) हिसार के पद पर तैनात किया गया है। सभी पदोन्नत अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे। निगम प्रशासन ने अधिकारियों को शीघ्र नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed