फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   five smugglers arrested

साढ़े आठ किलो अफीम सहित पकड़े पांच तस्कर

Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
five smugglers arrested
गुरुग्राम। गुरुग्राम व अंबाला एसटीएफ की टीम ने शनिवार को अफीम तस्करों को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। कुरुक्षेत्र के थाना चीका के पास नाकाबंदी कर एक अल्टो कार सवार तीन अफीम तस्करों को पकड़ लिया। इनके पास से टीम ने साढ़े तीन किलो अफीम बरामद किया है। वही कुरुक्षेत्र के ही शाहबाद इलाके से एक ट्रक सवार दो अफीम तस्करों से पांच किलो अफीम बरामद किया।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम ने बताया कि सूचना मिली थी कि अन्य राज्यों से आए अफीम तस्कर राज्य में इसकी सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं। सबसे पहले कुरुक्षेत्र के थाना चीका के पास नाकाबंदी कर एक कार को पकड़ लिया। इसमें सवार अजय कुमार निवासी झारखंड, हरबंस निवासी पंजाब व रामजीत निवासी पंजाब से टीम ने साढ़े तीन किलो अफीम बरामद किया। इसके बाद टीम ने कुुुरूक्षेत्र के शाहबाद के पास ही एक ट्रक को रोक लिया। इसमें सवार इरशाद व मोहम्मद निवासी झारखंड से पांच किलो अफीम बरामद किया। तस्करों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज करा दिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed