{"_id":"664f91aa725bea728e0abe14","slug":"five-pumps-of-rajiv-chowk-underpass-found-defective-in-mock-drill-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-31494-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मॉक ड्रिल में राजीव चौक अंडरपास के पांच पंप मिले खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मॉक ड्रिल में राजीव चौक अंडरपास के पांच पंप मिले खराब
विज्ञापन
बाढ़ की तैयारियों को परखने के लिए की गई मॉक ड्रिल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बृहस्पतिवार को राजीव चौक पर अंडरपास की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें अंडरपास में लगे आठ पंपों में से केवल तीन पंप सेट ठीक से काम कर रहे थे। शेष पांच पंप काम नहीं कर रहे थे।
आगामी मानसून सीजन से पहले जीएमडीए की बाढ़ को परखने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई थी। ड्रिल के दौरान, फायर टेंडर से पानी को अंडरपास में भूमिगत नाले में छोड़ा गया। इसके बाद पानी को बाहर निकालने के लिए पंपों को सक्रिय किया गया। जिसमें अंडरपास में स्थापित आठ पंपों में से केवल तीन पंप सेट ठीक से काम कर रहे थे। शेष पांच पंपों ने काम नहीं किया। पता चला कि इनकी विद्युत केबल खराब हो गई है। ड्रिल के दौरान पाई गई केबल खराबी को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए एनएचएआई से अनुरोध किया गया है।
पिछले शुक्रवार को आयोजित इफको चौक मेट्रो स्टेशन से एमजी रोड तक अंडरपास पर मॉक ड्रिल के दौरान खराब पाए गए पंप को ठीक कराने में एनएचएआई जुट गई है। जीएमडीए द्वारा पिछले सप्ताह एंबियंस मॉल, शंकर चौक और सिग्नेचर टॉवर के अंडरपास पर आयोजित मॉक ड्रिल सफल रही और अंडरपास में स्थापित सभी मशीनें और डीजी सेट सक्रिय पाए गए हैं।
विज्ञापन
हीरो होंडा चौक और मेदांता रोड के अंडरपास पर भी मॉक ड्रिल की तैयारी
इसके साथ ही डीएलएफ के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर सभी अंडरपास के लिए मॉक ड्रिल की जाएगी। इनमें डीएलएफ साइबर सिटी के दोनों यू-टर्न अंडरपास, सिकंदरपुर अंडरपास, डीएलएफ फेज 1 अंडरपास और जेनपैक्ट अंडरपास की मॉक ड्रिल शामिल है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ अतुल कटारिया चौक और महावीर चौक पर अंडरपास के साथ-साथ हुडा सिटी सेंटर अंडरपास की मॉक ड्रिल भी की जाएगी।