फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five people arrested for assaulting a youth for feeding chicken momos to a cow

Gurugram News: गाय को चिकन मोमोज खिलाने वाले युवक के साथ मारपीट करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 12 Dec 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Five people arrested for assaulting a youth for feeding chicken momos to a cow
जांच में शामिल करने के बाद जमानत पर छोड़ा, पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गाय को चिकन मोमोज खिलाने वाले युवक रितिक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने वाले युवकों को न्यू कॉलोनी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपियों को मामले में नियमानुसार जांच में शामिल किया गया और जमानत पर छोड़ दिया।
रितिक ने मारपीट को लेकर न्यू कॉलोनी थाने में कई युवकों के खिलाफ धारा 115, 190, 191(2), 351(2) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए न्यू कॉलोनी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गुरुग्राम के पटेल नगर निवासी चमन खटाना (45), बार गुर्जर निवासी रोहित (29), ज्योति पार्क निवासी तेशव (22), न्यू पालम विहार निवासी आयुष्मान (20) और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के खदाना निवासी ललित (25) जोकि वर्तमान में गुरुग्राम के मारुति कुंज में रहता है, के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रितिक द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने की बात पर उन्होंने उसके साथ मारपीट की व इसकी रील बनाई।
विज्ञापन

न्यू कॉलोनी निवासी रितिक (29) द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल होने पर उसके खिलाफ सेक्टर-56 थाने में धारा 299, 325 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में रितिक को 8 दिसंबर को गिरफ्तार भी किया गया और जमानत पर छोड़ दिया। रितिक वीडियो बनाता है और उसने हुड्डा मार्केट में मोमोज खिलाने के कंपीटिशन में लाइव वीडियो में एक युवक द्वारा कमेंट्स करने पर गाय को चिकन मोमोज खिला दिए थे। इसके बाद कुछ युवकों ने रितिक के घर जाकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय को चिकन मोमोज खिलाने और युवक के साथ मारपीट करने संबंधी दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed