फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five people arrested after disturbance in village

Gurugram News: गांव में उपद्रव के बाद पांच लोग गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर निगरानी

Wed, 13 Aug 2025 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 13 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five people arrested after disturbance in village
गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो लोगों में हुआ था झगड़ा, आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में राजस्थान बॉर्डर पर हुए दो पक्षों के झगड़े के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुकमान, जुबैर, उमरदीन, सकरूल्ला खान और रुस्तम निवासी जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। इसके अलावा, पुलिस ने इस मामले में 18 नामजद और 20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को मुंडाका निवासी समय सिंह रास्ते से जा रहे थे। वहां पर एक गाड़ी खडी थी। यह गाड़ी राजस्थान के नौगांव थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर के व्यक्ति की थी। समय सिंह ने गाड़ी में बैठे युवक से गाड़ी हटाने के लिए कहा तो दोनों में विवाद हो गया। इस पर गाड़ी में बैठे युवक ने समय सिंह के सिर में कांच की बोतल दे मारी। इसके बाद झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद दोनों तरफ से लोगों ने पत्थर, कांच की बोतलों से एक दूसरे पर हमला कर दिया। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर जाकर स्थिति को काबू किया गया। जिसके चलते लगभग दोनों पक्षों की ओर से 8 से 10 लोग घायल हो गए। इस बीच एक मोटरसाइकिल व कुछ अस्थायी दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। पीड़ित समय सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को बुधवार स्थानीय अदालत पेश किया। जहां सभी आरोपियों को जमानत मिल गई।
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए मौके का जायजा लिया और फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रबंधक निखिल शर्मा ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर हालात को काबू किया। देर रात्रि जिला पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई है। नूंह पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है । उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि बीते दिन उपमंडल फिरोजपुर झिरका के गांव मुंडाका में दो युवकों के बीच मामूली कहासुनी का जो मामला हुआ था, वहां पर समय रहते स्थिति सामान्य कर दी गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में हुई अमन कमेटी के बैनर तले बैठक
खंड के गांव मुंडाका और हाजीपुर के बीच हुई झड़प के बाद अमन कमेटी के बैनर तले बुधवार को एसडीएम लक्ष्मी नारायण और डीएसपी अजायब सिंह के नेतृत्व में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इसमें दोनों समुदायों के प्रतिनिधि और जिम्मेवार लोग मौजूद रहे। बैठक में आपसी भाईचारा बनाए रखने व अफवाहों से बचने की अपील की गई। एसडीएम फिरोजपुर झिरका ने कहा कि इलाके में हमेशा से भाईचारा कायम रहा है कुछ लोगों द्वारा दो पक्षों के झगड़े को दो समुदायों का झगड़ा बताया गया, लेकिन असली वजह पार्किंग को लेकर हुई। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। किसी निर्दोष को फंसाने नहीं दिया जाएगा । इसके अलावा दोनों समुदायों के लोगों के द्वारा भरोसा दिलाया गया है कि किसी भी प्रकार की कोई द्वेष आपस में नहीं है। क्षेत्र में भाईचारा सदियों से रहा है और आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि लगातार जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। जो भी सोशल मीडिया पर गलत प्रचार करेंगे ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed