फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five including two friends died in four road accidents at different places

Gurugram News: अलग-अलग स्थान पर चार सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित पांच की मौत

Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five including two friends died in four road accidents at different places
इटावा से ग्रुरुग्राम जा रहे दो दोस्तों को ट्रक ने कुचला, बाइकों की भिडंत में युवक की मौत
विज्ञापन

- पति के साथ पैदल चल रही महिला को बस ने कुचला, मौत
- समारोह में जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में दो दोस्तों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। सबसे बड़ा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सहकारी चीनी मिल के सामने हुआ, जिसमें यूपी के इटावा से गुरुग्राम जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। दूसरा हादसा राजमार्ग पर ओमेक्स सिटी के सामने हुआ, जिसमें पैदल चल रही महिला को यूपी नंबर निजी बस ने कुचल दिया। तीसरे हादसे में सोलडा मोड़ पर दो बाइकों भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, चौथे हादसे में मीतरोल के समीप शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार व्यक्ति की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने मामलों में परिजनों की शिकायत पर आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। बृहस्पतिवार को जिला नागरिक अस्पताल में सभी शव पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में यूपी के जिला इटावा स्थित गांव मानिकपुर निवासी ज्ञान प्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि भाई अनिरुद्ध (28) दोस्त दिलीप सिंह (27) के साथ चाचा के लड़के राजकुमार की बाइक लेकर गांव से गुरुग्राम जा रहे थे। 27 नवंबर यानी बुधवार की रात के करीब 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि अनिरुद्ध व दिलीप का पलवल में सहकारी चीनी मिल के समीप ट्रक से एक्सीडेंट हो गया। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ पलवल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां पता चला कि अनिरुद्ध व दिलीप की मौत हो चुकी है। जानकारी मिली कि दोनों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और आरोपी चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि दिलीप गुरुग्राम के गांव झाड़सा में फोन की दुकान पर काम करता था। अनिरुद्ध भी काम की तलाश में जा रहा था। दोनों युवक शादीशुदा थे।
विज्ञापन

पति के साथ पैदल चल रही महिला को बस ने कुचला, मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पति के साथ पैदल चल रही महिला को बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी यूपी नंबर निजी बस चालक मौके से फरार हो गया। कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के अनुसार गांव रामगढ़ निवासी देवरतन ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले कुछ समय से परिवार सहित पलवल के रूद्रनगर में रह रहे हैं। बीती 27 नवंबर यानी बुधवार करीब सवा सात बजे पत्नी सुखबीरी के साथ पैदल-पैदल मीनार गेट जा रहे थे। राजमार्ग में ओमेक्स सिटी के सामने पहुंचे तो होडल की तरफ से तेज रफ्तार यूपी नंबर निजी बस ने सुखबीरी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने पर बस का पहिया सुखबीरी के ऊपर से उतर गया। एबुलेंस से तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में युवक की मौत
तीसरे मामले में चादंहट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुंदरपाल के अनुसार गांव राजूपुर खादर निवासी दयाराम ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका भाई अशोक छांयसा गांव स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार शाम को भाई रोजाना की तरह बाइक से ड्यूटी जा रहा था। रास्ते में सोलडा मोड़ के पास पीछे से बाइक पर आ रहे गांव के ही निवासी रविंद्र ने अशोक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में अशोक सड़क पर गिर पड़ा तो आरोपी रविंद्र बाइक को लेकर भागने लगा, वहां मौजूद रण सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया पर नहीं रुका। सूचना पाकर मृतक अशोक की पत्नी ज्योति भी मौके पर पहुंच गई और अशोक को निजी वाहन का इंतजाम कर जिला नागरिक अस्पताल पलवल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बाइक चालक रविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

समारोह में जा रहे व्यक्ति को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 स्थित गांव मीतरोल के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मुंडकटी थाना पुलिस के अनुसार गांव सैलोटी निवासी मोहित ने शिकायत दर्ज कराई है कि बुधवार देर रात पिता सिंहराज (50) बाइक पर होकर गांव तुमसरा स्थित रिश्तेदारी में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव मीतरोल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने पिता की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिंहराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed