फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five Bangladeshis arrested in kidney transplant case

Gurugram News: किडनी ट्रांसप्लांट मामले में पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

Sun, 14 Apr 2024 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Five Bangladeshis arrested in kidney transplant case
गिरफ्तार आरोपियों में तीन किडनी लेने वाले व दो डोनर शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना पुलिस ने बांग्लादेश के पांच नागरिकों को अवैध तरीके से किडनी बेचने और खरीदने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। इसमें तीन आरोपी किडनी लेने वाले हैं, जबकि दो युवक बेचने वाले हैं। पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीएम फ्लाइंग दस्ता, जिला स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने 4 अप्रैल को किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़ किया था। जयपुर के दो निजी अस्पतालों में अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट करने का खुलासा हुआ था। प्रत्यारोपण के बाद गिरोह मरीज और किडनी दाता को गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस में ठहराते थे। गेस्ट हाउस पर छापेमारी की गई तो दो किडनी डोनर व तीन किडनी लेने वाले मरीज मिले । सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर तीन लोगों को पहले नागरिक अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया था, लेकिन बाद में सफदरजंग अस्पताल दिल्ली भेज दिया गया। पुलिस किडनी के अवैध कारोबार के मास्टरमाइंड मोहम्मद मुर्तुजा अंसारी को पकड़ने के लिए पिछले दस दिन से छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन



पांचों आरोपी जेल भेजे
सदर थाना प्रभारी अर्जुनदेव ने बताया कि अवैध रूप से किडनी लेने व देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें किडनी लेने वाले मोहम्मद अहसानुल, सैयद अकिब महमूद व नुरुल इस्लाम , किडनी डोनर मेहंदी हसन समीम व मोहम्मद आजाद हुसैन शामिल हैं। मेहंदी हसन समीम का वीजा रविंद्रनाथ टैगोर अस्पताल कोलकाता का पाया गया जबकि अन्य चारों का वीजा फोर्टिस जयपुर का मिला था। सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed