फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five arrested for stealing money by inserting a chip in the power plug of ATM

Gurugram News: एटीएम के पॉवर प्लग में चिप लगाकर रुपये चुराने में पांच गिरफ्तार

Thu, 06 Jun 2024 01:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for stealing money by inserting a chip in the power plug of ATM
पैसे निकालते समय आरोपी रिमोट से मशीन बंद कर देते थे, वारदात में प्रयोग हुई गाड़ी व 23 हजार बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने एटीएम से पैसे चोरी करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। आरोपी चिप लगाकर पैसे निकालते वक्त रिमोट से एटीएम को बंद कर देते थे और कैश ट्रे से पैसे निकाल लेते थे।
आरोपी इस तरह दिल्ली में दो, फरीदाबाद और गुरुग्राम में एक-एक वारदात कर चुके हैं। आरोपियों की पहचान पिनगवां नूंह निवासी अहसान व रईस, पठानपुरा शाहदरा, दिल्ली निवासी नंदिनी व महक और औरैया निवासी अशफाक हाल निवासी पिनगवां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी और 23 हजार रुपये बरामद किए हैं। एक्सिस बैंक के मैनेजर ने तीन जून को सेक्टर-10ए स्थित बैंक के एटीएम से रुपये चोरी होने की शिकायत की थी।
विज्ञापन


---

ऐसे करते थे वारदात
आरोपियों ने बताया कि एटीएम के पॉवर प्लग में एक चिप सेट लगा देते थे। रिमोट के माध्यम से वह एटीएम को स्विच ऑफ व ऑन कर सकते थे। आरोपी एटीएम के आसपास कार में बैठे होते थे। बिना गार्ड वाले एटीएम को ही वह अपना निशाना बनाते थे। जब एटीएम से कोई रुपये निकालने आता तो इनका काम शुरू हो जाता था। रुपये निकालने वाला प्रोसेस पूरा होते ही ठग रिमोट के माध्यम से एटीएम को ऑफ कर देते थे। इसके बाद आरोपी महिलाएं रुपये निकालने आए व्यक्ति को समझातीं कि आपके रुपये 24 घंटे में वापस आ जाएंगे। इसके बाद जैसे ही एटीएम धारक वहां से जाता, वैसे ही आरोपी एटीएम की कैश ट्रे से रुपये निकाल लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
अहसान और रईस पर पहले से केस
आरोपी अहसान पर चोरी करने चार केस दिल्ली में और एक केस गुरुग्राम में दर्ज है। आरोपी रईस पर चोरी करने के संबंध में दो दिल्ली में व एक केस गुरुग्राम में अंकित है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिरफ्तार की गई लड़कियों से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करके लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर फंसाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed