फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First the roads were not built because of winter, now the excuse is rain

Gurugram News: पहले सर्दी की वजह से नहीं बनाईं सड़कें, अब बारिश का बहाना

Wed, 23 Jul 2025 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
First the roads were not built because of winter, now the excuse is rain
जीएमडीए की टूटी सड़कें लोगों को पहुंचा रहीं चोट, पुराने शहर की सड़कों पर गड्ढे होने से परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अपनी कई सड़कों की मरम्मत का काम पूरा नहीं करा पाया है। लोगों का कहना है कि पहले सर्दी बोलकर काम नहीं किया और गर्मी भी ऐसे ही निकल गई। अब बारिश का बहाना बनाकर काम अधूरा छोड़ दिया।
सनसिटी निवासी वीकेएम सिंह ने कहा कि जीएमडीए की टूटी सड़कों से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि जीएमडीए सड़क के निर्माण कार्य में फेल हो गया। सिंह ने कहा कि जीएमडीए से ऐसे कार्य की उम्मीद नहीं थी। लक्ष्मण विहार निवासी धर्मेंद्र मिश्रा ने कहा कि पुराने शहर में जीएमडीए की सड़कों पर चलना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से लोग टूटी सड़कों को परेशानी झेल रहे हैं। पहले सर्दी का बहना बनाया गया और गर्मी में भी काम पूरा नहीं हुआ। धर्मेंद्र ने मांग की है कि सड़क निर्माण के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करे।
विज्ञापन

जीएमडीए ने 64 किलोमीटर से अधिक मास्टर सेक्टर सड़कों के साथ-साथ 17.2 किलोमीटर सर्विस सड़कों की मरम्मत की योजना तैयार की थी। जीएमडीए ने न्यू गुरुग्राम में कई सड़कों का तो काम पूरा किया लेकिन पुराने शहर में काम अधूरा रह गया और अब बारिश की वजह से काम नहीं हो पा रहा। जीएमडीए सेक्टर-18/19, महावीर चौक से अतुल कटारिया, सेक्टर-15 पार्ट 1 व 2, न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड, सिविल लाइंस रोड, सेक्टर-5/6, सेक्टर-7/8 की मास्टर डिवाइडिंग सड़कों की विशेष मरम्मत पूरा नहीं करा सका है। हालांकि, जीएमडीए ने कार्य में देरी होने पर ठेकेदार पर करीब 99 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा सेक्टर-30/31, 33/34, 57 पार्ट 1 और 2, 25/28 और 24/26 की डिवाडिंग मास्टर सड़कों समेत अन्य की विशेष मरम्मत कार्य भी नहीं पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़कों पर गड्ढों को भरवाया जा रहा है। कई सड़कों पर बारिश के कारण निर्माण में रुकावट आई है। -अरुण कुमार, मुख्य अभियंता,जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed