फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   first merit list will be issued on first october

एक अक्तूबर को जारी होगी पहली मेरिट

Tue, 29 Sep 2020 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
first merit list will be issued on first october
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालयों में मंगलवार को दस्तावेज सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। एक अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। साथ ही पांच अक्तूबर तक फीस जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 की नोडल अधिकारी ज्ञान देवी ने बताया कि छात्रों के दस्तावेज में आई आपत्तियों को ठीक कराया गया है। सौ फीसदी फार्म की आपत्ति समय पर ठीक हो गई। इसकी वजह से किसी फार्म को रद्द नहीं किया गया। आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर को पूरी की गई थी।
विज्ञापन

जिले के 9 कॉलेजों में 8630 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे। वहीं, जिले में 30 हजार से भी ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में 10006 आवेदन, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में 9161, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 में 8241, राजकीय महाविद्यालय रिठौज में 202, राजकीय महाविद्यालय फर्रुखनगर में 359, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-52 में 327 और राजकीय महाविद्यालय हेलीमंडी में 1143 और राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में 1093 आवेदन आए हैं। 8 अक्टूबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। 13 अक्तूबर को कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही 13 अक्तूबर को बची हुई सीटों पर ओपन काउंसलिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed