फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First drank alcohol with the tenant and then strangled him to death

Gurugram News: किराएदार के साथ पहले पी शराब फिर गला दबाकर कर दी थी हत्या

Sat, 06 May 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
First drank alcohol with the tenant and then strangled him to death
किराए को लेकर दोनों में हुआ था झगड़ा, आरोपी गिरफ्तारअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। शराब पीने के दौरान मकान मालिक ने किराया मांगा तो किराएदार युवक ने मना कर दिया। इसी से नाराज होकर मकान मालिक ने युवक की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इस बात का खुलासा सेक्टर पांच थाना पुलिस ने पांच दिन पहले मिले लावारिस शव की पहचान के बाद हुई छानबीन के दौरान किया है। पुलिस ने भवन मालिक को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 थाना पुलिस को पांच दिन पहले सूचना मिली कि पशु अस्पताल के पास एक खंडहर कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद कर लिया और पहचान के लिए आसपास पूछताछ की तो इसी दौरान मृतक के ताऊ के लड़के ने मृतक की पहचान राजेन्द्र के रूप के कराते हुए उसकी हत्या करने की शिकायत दी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इस हत्या के मामले में आरोपी की पहचान की गई। आरोपी को शुक्रवार की शाम को होली ग्राउंड सेक्टर-5 से सुरेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राजेन्द्र उसके मकान में किराए पर रहता था। आरोपी नशा करने का आदी है। वह मृतक के पास किराया लेने गया था, जहां सुरेश ने राजेंद्र के साथ शराब पी और इनके बीच किराए को लेकर झगड़ा जो गया। वहीं पर राजेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed