फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   firing in front of the city council chairman's house n pataudi

पटौदी : नगर परिषद चेयरमैन के घर के सामने हवाई फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 13 Apr 2022 12:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 Apr 2022 12:59 AM IST
सार

शराब के कारोबार में हिस्सेदार बनाने के लिए गैंगस्टर के गुर्गे चार दिन से दे रहे थे धमकी। शराब के ठेकों में जेल में बंद अजय जेलदार का हिस्सा डालने की कही थी बात।

विज्ञापन
firing in front of the city council chairman's house n pataudi
demo pic

विस्तार

पटौदी नगर पालिका चेयरमैन को शराब के कारोबार में बिना पैसे हिस्सेदार बनाने की धमकी देने वालों ने मंगलवार की दोपहर को उनके घर के सामने छह हवाई फायर किए। बदमाश हवा में पिस्तौल लहराते हुए निकल गए। पटौदी थाना पुलिस ने चेयरमैन के बयान पर खोड़ गांव के रोहित व गोल्डी बरार के अलावा जेल में बंद अपराधी अजय जेलदार के खिलाफ रंगदारी मांगने व शस्त्र अधिनियम के साथ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो माह पहले खोड़ गांव में शराब कारोबारी सुजीत ठाकरान व उसके भाई पूर्व पार्षद परमजीत ठाकरान की हत्या के आरोपी रोहित चार दिन से चेयरमैन व शराब कारोबारी चंद्रभान सहगल को मोबाइल पर धमकी दे रहा है कि वह अपने ठेकों में उसे पचास प्रतिशत का हिस्सा दे। चेयरमैन ने ठेका न लेने की बात कही तो पैसा उसे ही लगाने को कहा। उसके मोबाइल पर वाइस मैसेज भी भेजा है।
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर को वह अपने कार्यालय में बैठा था। उसी समय कनाडा के नंबर से गोल्डी बरार का फोन आया। उसने कहा कि तुम कहां हो, तुम्हारे घर के बाहर गोलियां चल रही हैं। इसके बाद वह घर पहुंचा। पटौदी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। उसे मौके पर कारतूस के छह खोल मिले हैं। सीसीटीवी में आरोपी हवाई फायर करते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकाने से पहले कर रखी थी पूरी रेकी
पीड़ित कारोबारी के अनुसार खोड़ गांव में रहने वाले रोहित ने अजय जेलदार के नाम पर रंगदारी मांगी है। उसने आस्ट्रेलिया में चेयरमैन के पढ़ने वाले बेटे से लेकर उसके भाई व परिवार के बारे में पूरी जानकारी दी। साथ ही फोन पर कहा कि मैं तुम्हारे घर के बाहर खड़ा हूं। उसके बाद कनाडा के नंबर से गोल्डी बरार का भी फोन आया था। 

अपराध शाखा की चार टीमों के साथ पटौदी थाना प्रभारी की टीम मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोचा जाएगा। 
- प्रीतपाल सांगवान , एसीपी क्राइम, गुरुग्राम

पुलिस ने बढ़ाई गश्त, डीसीपी खुद कर रहे हैं जांच
पटौदी में नगरपालिका चेयरमैन और शराब कारोबारी चंद्रभान सहगल के घर पर फायरिंग मामले में पुलिस कमिश्नर कला रामचंद्रन ने कहा कि क्षेत्र में नाकाबंदी बढ़ा रहे हैं। पीडब्ल्यूडी यदि पुरानी कोर्ट बिल्डिंग को दे सके तो वहां पुलिस चौकी तुरंत स्थापित की जा सकती है। डीसीपी मानेसर खुद वहां जाकर जांच कर रहे हैं। क्षेत्र में गश्त व पुलिस चौकसी बढ़ाने के लिए 2 बाइक व 1 टवेरा और दी गई है।  


खोड़ गांव में 25 फरवरी को दोहरे हत्याकांड मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि 5 फरार की तलाश चल रही है। नरेश सेठी और काला जठेड़ी का प्रोडक्शन वारंट जारी करा लिया गया है। उन्हे जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। यह बात पुलिस आयुक्त की ओर से जारी विज्ञप्ति में कही गई है। 
----
मयंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed