फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Firing at YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav's Gurugram residence

Elvish Yadav Firing: फाजिलपुरिया के करीबी होने पर तो नहीं चली एल्विश यादव के घर गोली, सरधानिया ने दी थी धमकी

Sun, 17 Aug 2025 11:26 AM IST
विजय पुंडीर विराट त्यागी, अमर उजाला, गुरुग्राम
विराट त्यागी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:26 AM IST
सार

बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 24 से 25 राउंड फायरिंग की है। 

विज्ञापन
Firing at YouTuber and Bigg Boss OTT 2 winner Elvish Yadav's Gurugram residence
एल्विश यादव और राहुल फाजिलपुरिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विस यादव के घर पर चली ताबड़तोड़ गोली कहीं पर सिंगर फाजिलपुरिया के करीबी होने पर तो नहीं चली है। करीब एक महीने पहले सिंगर फाजिलपुरिया पर एसपीआर रोड पर चली गोली के बाद सुनील सरधानिया ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में दावा किया था अगर पांच करोड़ रुपये नहीं दिए तो हर महीने राहुल फाजिलपुरिया के करीबी को मारा जाएगा। इस पोस्ट के बाद रोहित शौकीन की गोलियों से भूनकर हत्या को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन

एक साथ किए गाने में काम से ही आए थे एल्विश यादव विवादों के घेरे में
राहुल फाजिलपुरिया और एल्विश यादव एक साथ ही 32 बोर के गाने में करीब डेढ़ साल पहले काम कर चुके हैं। उसी गाने में दोनों एक साथ देखा गया था।इसके बाद से ही एल्विश यादव विवादों के घेरों में फंस गए थे। उसके बाद ही नोएडा की एक पार्टी में सांप के जहर के मामले में एल्विश यादव को नाम आया था। हालांकि, अभी उस मामले में एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से कार्रवाई में स्टे मिल गया है। इसके 32 बोर गाने में सांपों के इस्तेमाल पर अदालत के आदेश पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने राहुल फाजिलपुरिया और एल्विश यादव पर मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला शांत हुआ ही था तो इसके बाद गुरुग्राम में यूट्यूबर मैकसर्टन को थप्पड़ मारने की वीडियो ने तूल पकड़ लिया था। इस मामले के बाद नोएडा पुलिस ने सांप वाले कांड में एल्विश को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें ईडी ने भी एल्विश को जांच के लिए उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जांच के लिए बुलाया था।

विज्ञापन

सुबह-सुबह एल्विश के घर पर बरसाई गोलियां
एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ 24 से 25 राउंड फायरिंग की है। घटना सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। जिस समय एल्विश यादव के घर पर गोली चली, उस दौरान घर पर उसकी मां सुषमा यादव मौजूद थीं। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर मामले की जांच करने में जुटी है। 

जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी।

मास्टर राम अवतार ने बताया कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, हमें पुलिस की कार्रवाई पर पूरा विश्वास है। 

एल्विश यादव के घर की दीवार पर गोलियों के निशान हैं। बदमाश घर पर लगे CCTV में कैद हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई है। एल्विश यादव के घर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed