फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fired bullets on the security in-charge in broad daylight

दिनदहाड़े सिक्योरिटी इंचार्ज पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई

Fri, 19 Mar 2021 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
Fired bullets on the security in-charge in broad daylight
गुरुग्राम। शहर की धर्म कॉलोनी में शुक्रवार सुबह 8 बजे अज्ञात बदमाशों ने सिक्योरिटी इंचार्ज चंद्रपाल पर कई राउंड ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में चंद्रपाल घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में दहशत हो गई। उनके पड़ोसी एक व्यक्ति ने बदमाशों का पीछा किया लेकिन तब तक वे भाग गए।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि दो बार में करीब आठ राउंड गोली चलाई गईं हैं। इनमें से एक गोली चंद्रपाल के हाथ में लगी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की ओर से दी गई शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बना दी गईं हैं जो कि उनके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, चंद्रपाल घर के सामने एक प्लॉट के गार्डन में सेविंग कर रहे थे। उसी समय दो बदमाश उनके पास आए और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमलावरों से बचने के लिए वे घर की ओर भागे। तभी बदमाश गली के बाहर खड़े अपने साथी की बाइक से गोलियां चलाते हुए भाग गए। बदमाशों ने दोबारा भी दो राउंड गोली चलाईं। परिजनों की सूचना पर एसीपी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिंक टीम ने भी खून और फिंगर प्रिंट लिए। दीवाल में लगी गोली के निशाने देखे, इसके अलावा जमीन पर गिरे कारतूस के खोल भी कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने जताई आशंका, कंपनी विवाद में चलाई गोलियां
परिजनों के अनुसार धर्म कॉलोनी के रहने वाले चंद्रपाल सेक्टर-47 स्थित वेस्टेक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी इंचार्ज हैं। पत्नी ने उनके पति को सिक्योरिटी कंपनी के विवाद के चलते गोली मारने की आशंका जताई है।

बदमाशों ने आठ राउंड गोलियां चलाईं
घटना को अंजाम देने आए बाइक सवार तीन हमलावर थे। जबकि एक बदमाश गली के बाहर बाइक पर अपने साथियों का इंतजार कर रहा था। इस दौरान दोनों हमलावरों ने घायल चंद्रपाल पर आठ राउंड गोली चलाईं। जिनमें एक गोली उनके हाथ में लगी। जबकि तीन गोली उनके गार्डन में पड़ी हुई थी। इसके अलावा बदमाशों ने भागते समय उनके घर की तरफ कई फायर भी किए। जिनमें से दो गोली एक घर दीवार में जाकर लगी। जबकि गोली का खाली खोल जमीन पर पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed