{"_id":"5f1706858ebc3e63841b822d","slug":"fire-in-state-bank-of-farrukhnagar-ashes-gurgaon-news-noi52476449","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखनगर के एसबीआई बैंक में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखनगर के एसबीआई बैंक में लगी आग, सामान जलकर राख
विज्ञापन
फर्रुखनगर/गुरुग्राम। जिले के खंड फर्रुखनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक में मंगलवार की सुबह आग लग गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैंक में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
फर्रुखनगर कस्बे में मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे एसबीआई की शाखा के अंदर से गार्ड ने धुआं निकलता देखा। वह बैंक के एटीएम में तैनात था। धुआं निकलता देख उसने बैंक प्रबंधक सुभाष चंद्र को फोन करके जानकारी दी। प्रबंधक ने आकर बैंक खोला तो देखा कि बैंक में रखे सामान में आग लगी थी। उन्होंने तुरंत प्रभाव से दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। इस दौरान पुलिस भी इसकी सूचना दी गई। कुछ समय के अंदर ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। बैंक के अंदर आग होने के कारण दमकम कर्मचारी बैंक में प्रवेश नहीं कर सके। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से बैंक में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। बैंक प्रबंधक सुभाष चंद्र ने बताया कि अभी तक आग लगने की कारणों की जानकारी नहीं हो पाई है। इस आग में बैंक का करीब 20 लाख रुपये का नुकसान बताया और कहा कि बैंक का लॉकर व स्ट्रांग रूम पूरी तरह से सुरक्षित हैं। दमकल विभाग के जांच अधिकारी सत्यवान सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।