फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire in moving car due to short circuit

Gurugram News: शाॅर्ट सर्किट के कारण चलती कार में लगी आग

Wed, 22 May 2024 03:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Fire in moving car due to short circuit
चालक व अन्य ने समय रहते उतरकर बचाई जान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बादशाहपुर। तेज गर्मी के कारण आए दिन किसी न किसी गाड़ी में आग लग जाती है। बीते सोमवार की रात को भी करीब 11 बजे सोहना रोड वाटिका चौक पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार चालक व अन्य लोगों ने समय रहते कार से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई।


दमकल विभाग की जानकारी के अनुसार रजोकरी दिल्ली निवासी प्रदीप अपने एक दोस्त के साथ अपनी कार में सवार होकर गुरुग्राम आए थे। वो अपने काम निपटा कर रात करीब 11 बजे अपने घर दिल्ली जा रहे थे। जब वे ओमेक्स मॉल के सामने पहुंचे तो उन्हें महसूस हुआ था कि कार के बोनट के अंदर से धुआं निकल रहा है, लेकिन उन्होंने उस धुएं को वहम समझ कर अनदेखा कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब वो बादशाहपुर वाटिका चौक के पास पहुंचे तो बोनट में जहां से धुआं निकलता देखा था, वहां से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गई। कार चालक प्रदीप व कार में सवार अन्य युवक ने तुरंत बिना देर करे कार से नीचे उतार गए और अपनी जान बचाई। कार में आग लगने के बाद प्रदीप ने दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए और 10 मिनट में कार में लगी आग को बुझा दिया। तब तक पूरी कार जलकर राख हो चुकी थी। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग पर दस मिनट में काबू पा लिया गया। इसमें किसी प्रकार की जान की हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि गाड़ी में आग शाॅर्ट शर्किट के कारण लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed