फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire broke out in many pulleys of Kadbi due to unknown reasons, loss of Rs. 2 lakhs expected

Gurugram News: अज्ञात कारणों से लगी कड़बी के कई पुली में आग, दो लाख के नुकसान का अंदेशा

Mon, 04 Nov 2024 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in many pulleys of Kadbi due to unknown reasons, loss of Rs. 2 lakhs expected
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। खंड फिरोजपुर झिरका के गांव पाठखोरी के कब्रिस्तान की खाली जगह में ज्वार और बाजरा की कड़बी के सैकड़ो कुज लगे हुए थे। जिनमें अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। जैसे ही ग्रामीणों को आग की सूचना मिली ग्रामीणों ने मस्जिद में ऐलान के माध्यम से गांव में जानकारी दी। ऐलान होते ही ग्रामीण आग बुझाने के लिए भागे लेकिन, तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। ग्रामीणों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। 10-15 मिनट बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग आधे घंटे की बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।




ग्रामीण आसिफ, अंसार नम्बरदार, सोमिल, निसार आदि ने बताया कि आग में दस-बाहर हजार ज्वार और बाजरा की कड़बी की पुली आग में जल कर राख हो गई। आग में ग्रामीण व पशुपालकों को भारी नुकसान हुआ है। आग से खुर्शीद, उस्मान, रशीद, कासम, सलीम, मुस्तकीम, इनाम, खालिद सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों की ज्वार और बाजरा की कड़बी जलने से दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान होने की खबर है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कड़बी की पुली अपने पशु गायों और भैसों को चारा के लिए खरीदी थी। कड़बी जलने के कारण ग्रामीणों व पशुपालकों को अब चारा का संकट और पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग में हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है, जिससे की ग्रामीणों व पशुपालक अपने पशुओं के लिए चारा खरीद सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed