{"_id":"644c1b93e9367cdc5104db24","slug":"fire-breaks-out-in-pg-11-people-rescued-gurgaon-news-c-1-1-476350-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पीजी में लगी आग, 11 लोगों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पीजी में लगी आग, 11 लोगों को बचाया
विज्ञापन
दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सुशांत लोक सी ब्लॉक में शुक्रवार सुबह एक चार मंजिला पीजी में भयानक आग लग गई। आग लगने से पीजी में खड़े नौ वाहन आग की चपेट में आने से जल गए। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा सकी।
इस दौरान दमकल विभाग की टीम 11 लोगों को भी बिल्डिंग से रेस्क्यू करने में सफल रही। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि बिजली के तारों में शॉट सर्किट से आग लगी थी।
दमकल विभाग के अधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पीजी में आग लगी थी। शॉर्ट सर्किट के चलते ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई थी। धीरे-धीरे आग ने भयानक रूप ले लिया। पार्किंग में खड़ी दो कार,चार मोटरसाइकिल व तीन स्कूटी आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गई। सीढि़यों की तरफ आग फैलने से पीजी में रह रहे लोग बिल्डिंग से बाहर नहीं आ पा रहे थे।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग की चपेट में आई बिल्डिंग के पास के ही मकान पर सीढि़यां लगा दी। सीढ़ी की सहायता से लोगों को बिल्डिंग से निकाला जा सका।