फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire breaks out in district court's record room, vital documents gutted

Gurugram News: जिला अदालत के रिकॉर्ड रूम में आग, महत्वपूर्ण दस्तावेज जले

Sun, 24 May 2026 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in district court's record room, vital documents gutted
25 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं, इमारत का हिस्सा गिरने से कोर्ट रूम भी ढहा
विज्ञापन

नंबर गेम - 10 बजे दोपहर को लगी थी आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला कोर्ट परिसर स्थित लोअर कोर्ट के रिकॉर्ड रूम में रविवार सुबह करीब 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देर शाम तक इसे पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका था। हालांकि, दमकल विभाग की मुस्तैदी से शाम 7 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन रिकॉर्ड रूम में रखीं हजारों महत्वपूर्ण फाइलें और कानूनी दस्तावेज जलकर खाक हो गए। वहीं, दोपहर में इमारत की छत भी ढह गई।
25 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

राहत की बात यह रही कि रविवार होने के कारण ज्यादा स्टाफ मौके पर मौजूद नहीं था, जो मौजूद थे वह आग देखकर बाहर निकल गए। सुबह रिकॉर्ड रूम से धुआं और लपटें उठती देख वहां मौजूद वकीलों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और चौकीदार को दी। शुरुआत में सेक्टर-29 और भीमनगर फायर स्टेशनों से गाड़ियां भेजी गईं। रिकॉर्ड रूम में भारी मात्रा में कागजात, फाइलें और अन्य सामान होने के कारण आग तेजी से फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख विभिन्न फायर स्टेशनों और निजी कंपनियों से करीब 25 दमकल गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं।
विज्ञापन


दोपहर में ढह गई इमारत की छत

दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे रिकॉर्ड रूम की छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। छत गिरने से उसके ठीक ऊपर बनी एक अदालत (कोर्ट रूम) और एक अलमद रूम भी पूरी तरह ढह गए। इस हादसे के बाद दमकल टीमें और सतर्क हो गईं ताकि इमारत का कोई अन्य हिस्सा गिरने पर बचाव किया जा सके। हालांकि, छत का हिस्सा गिरने से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों और न्यायिक कर्मचारियों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है, क्योंकि आग में कई महत्वपूर्ण मामलों के ऐतिहासिक और चालू रिकॉर्ड जलकर नष्ट हो गए हैं। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
वर्ष 1972-73 में बनी थी इमारत
यह इमारत वर्ष 1972-73 में बनाई गई थी। इसके बाद से ही लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड रूम बना हुआ था। तब से अब तक यहां लाखों केसों की फाइलें व दस्तावेज रखे गए थे। रिकॉर्ड रूम में आग लगने के कारण कोर्ट संबंधी केसों की फाइलें व दस्तावेज जल गए या खराब हो गए हैं। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान संतोख सिंह ने बताया कि रिकॉर्ड रूम में आग लगने से दस्तावेज व फाइलों का काफी नुकसान हुआ है। लोअर कोर्ट में शुरू होने वाले केस संबंधी दस्तावेज यहां रखे हुए थे। ऐसे में केस संबंधी जानकारी जुटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

------------------------
रिकॉर्ड रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की संभावना है। अभी आग लगने की सही वजह का पता नहीं चला है। आग बुझने के बाद ही पता चल सकेगा कि कितना रिकाॅर्ड जला है व कितना बचा है। अभी रिकॉर्ड के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। -नरेंद्र यादव, अधिकारी, भीमनगर फायर स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article