{"_id":"653bf6089c2c7c125d05a714","slug":"fire-breaks-out-in-computer-lab-of-government-school-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-17269-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब में लगी आग
विज्ञापन
फर्नीचर व कंप्यूटर जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सदर बाजार के निकट जैकबपुरा के सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब में आग लगने से लाखों के कंप्यूटर व फर्नीचर जलकर राख हो गए। लैब में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
शहर के सदर बाजार के पास जैकबपुरा के सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। फायर अधिकारी रमेश सैनी ने बताया कि वीरवार की रात को जैकबपुरा स्थित एक सरकारी स्कूल की कंप्यूटर लैब में आग लगने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही मौके पर टीम को रवाना किया, जिसने कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ने बताया कि लैब में आग लगने से कंप्यूटर, प्रिंटर, अलमारी और फर्नीचर जलकर राख हो गया है। लैब में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट मालूम होता है। हालांकि अभी इस बारे में पुष्टि नहीं हुई है।