{"_id":"6ac5496089c98be4f101ace4","slug":"fire-breaks-out-in-a-shop-located-within-a-house-locals-rescue-the-sleeping-family-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103436-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मकान में बनी दुकान में आग, सो रहे परिवार को लोगों ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मकान में बनी दुकान में आग, सो रहे परिवार को लोगों ने बाहर निकाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। दौला गांव में मकान के आगे वाले कमरे में बनी कॉस्मेटिक्स की दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। घर में सो रहे लोगों में से एक महिला ने दुकान से धुआं उठते देखकर शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक भी जल गई है। सूचना पर पहुंची सोहना फायर स्टेशन से दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
दौला गांव निवासी सुभाष ने मकान में आगे कॉस्मेटिक्स की दुकान खोल रखी थी। सुभाष ने बताया कि सोमवार की रात को उसकी पत्नी की नींद खुली तो दुकान की ओर से धुआं निकलते हुए देखा। उसकी पत्नी ने तुरंत ही शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें बाहर निकाला। आग लगने से लाखों रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग के प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जांच की जा रही है।