{"_id":"698e8781b16f1f44c809c51c","slug":"fire-breaks-out-in-a-banquet-hall-in-sector-5-gurugram-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: सेक्टर पांच स्थित बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: सेक्टर पांच स्थित बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दमकलकर्मियों ने पाया काबू; लाखों का नुकसान
Fri, 13 Feb 2026 07:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:38 AM IST
विज्ञापन
Gurugram Fire
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर पांच स्थित प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में आज तड़के भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
सुबह के समय लगी इस आग ने देखते ही देखते रौद्र रूप धारण कर लिया। आग की भयावहता को देखते हुए, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। अग्निशमन कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान, बैंक्वेट हॉल के अंदर रखे गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा न हो। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।