फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR will be lodged for illegal garbage dumping

Gurugram News: अवैध कचरा डंपिंग करने पर होगी एफआईआर दर्ज

Tue, 13 Jan 2026 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged for illegal garbage dumping
हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग ने बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यमुना एक्शन प्लान और बंधवाड़ी कचरा प्रबंधन की प्रगति को लेकर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन विनीत गर्ग की अध्यक्षता में गुरुग्राम स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवैध सीवर कचरा डंपिंग पर टैंकर संचालकों पर मौके पर चालान काटने और गंभीर मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस और संबंधित विभागों को संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने को कहा।

बैठक में यमुना प्रदूषण नियंत्रण, ड्रेनों की टैपिंग, एसटीपी-सीईटीपी की स्थिति और राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बादशाहपुर समेत अन्य ड्रेनों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए तैयार कार्य योजनाओं पर चर्चा हुई। सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एनजीटी की ओर से वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर जारी निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की। बंधवाड़ी कचरा निस्तारण स्थल पर लीगेसी कचरे और प्रतिदिन उत्पन्न हो रहे ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed