फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fine of Rs 5,000 each imposed on two vehicles dumping garbage illegally

Gurugram News: अवैध रूप से कचरा फेंकने वाले दो वाहनों पर लगाया पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना

Fri, 12 Jul 2024 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 5,000 each imposed on two vehicles dumping garbage illegally
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बादशाहपुर। नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारीगण स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए व गणमान्य नागरिकों के साथ बैठकें कर उनसे क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में योगदान देने का आह्वान कर रहे हैं। वीरवार को जोन-3 क्षेत्र की स्वच्छता टीम ने सेक्टर-52 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही स्वच्छता टीमें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डालकर गंदगी फैलाने वालों पर भी कार्यवाही कर रही है। वीरवार को सेक्टर-102 क्षेत्र में स्वच्छता टीमों ने अवैध रूप से कचरा डंप करने वाले दो वाहनों को मौके पर पकड़ा तथा उन पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान तथा ठोस कचरा पर्यावरण आवश्यकता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत गुरुग्राम में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। स्वच्छता टीमें गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर व बेहतर शहर बनाने के जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed