फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Final voter list released, now preparations for civic elections

Gurugram News: अंतिम मतदाता सूची जारी, अब निकाय चुनाव की तैयारी

Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Final voter list released, now preparations for civic elections
अंतिम मतदाता सूची जारी, अब निकाय चुनाव की तैयारी
विज्ञापन

- गुरुग्राम नगर निकाय के लिए मतदान करेंगे 8,97,420 मतदाता
- मानेसर नगर निकाय के लिए 96,987 मतदाता करेंगे मतदान

अमर उजाला ब्यूरा
गुरुग्राम। नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब जोरों पर हैं। प्रशासन ने गुरुग्राम में अंतिम मतदाता सूची को फाइनल कर दिया है। फाइनल मतदाता सूची के तहत गुरुग्राम नगर निकाय के लिए कुल 8,97,420 मतदाता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि जिले के मानेसर नगर निगम में पहली बार होने जा रहे चुनाव में कुल 96,987 मतदाता मतदान करेंगे। इसी प्रकार पटौदी-हेलीमंडी नगर परिषद के 22 वार्डों में 45 बूथ पर कुल 43029 और फर्रुखनगर नगर पालिका के 16 वार्ड में 16 मतदान केंद्रों पर 14,644 मतदाता हैं।
राज्य सरकार की ओर से सभी शहरी निकायों में मेयर और अध्यक्षों के साथ वार्डों के आरक्षण की घोषणा भी पूर्व में ही की जा चुकी है। सोमवार को अंतिम मतदाता सूची फाइनल किए जाने के साथ ही अब माना जा रहा है कि अब इसी सप्ताह राज्य चुनाव आयोग प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा कर सकता है। हरियाणा प्रदेश में दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाने की तैयारी है। इसके लिए अंतिम मतदाता सूची का काम तेजी से चल रहा था। एक दिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित होने के बावजूद जिला प्रशासन मतदाता सूची को फाइनल करने में जुटा रहा।
विज्ञापन

----
गुरुग्राम में 36 वार्ड के लिए बनाए जाएंगे 905 बूथ:
जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार के अुनसार परिसीमन के बाद गुरुगाम नगर निगम अब कुल वार्ड की संख्या 36 हो गई है। इन 36 वार्ड में चुनाव कराने के लिए कुल 905 बूथ बनाए जाएंगे। इसी प्रकार मानेसर नगर निगम में कुल 20 वार्ड शामिल हैं। इनके लिए कुल 96 बूथ पर मतदान प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

खत्म हो चुका है निगमों का कार्यकाल:
प्रदेश में कुल 11 नगर निगम हैं। इनमें से फरीदाबाद नगर निगम का कार्यकाल फरवरी 2022, गुरुग्राम नगर निगम का कार्यकाल नवंबर 2022 में ही समाप्त हो चुका है। जबकि करनाल, पानीपत, रोहतक, यमुनानगर और हिसार नगर निगम का कार्यकाल भी बीते साल जनवरी में खत्म हो चुका है। मानेसर निगम गठित होने के बाद अभी तक चुनाव ही नहीं हुए। अब यहां सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मानेसर निगम का गठन होने के बाद यहां पहली बार चुनाव होंगे।
----
27 दिसंबर तक किया गया था आपत्ति और दावों का निस्तारण:
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार 17 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक ड्राफ्ट जारी करने के बाद लोगों से मतदाता सूची में अपना नाम, पता, फोटो आदि संशोधन करवाने, नए वोट बनवाने और कटवाने के लिए बीती 23 दिसंबर तक आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद 27 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों का निपटारा किया गया था। विगत तीन जनवरी तक सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर दिया गया था।
----
गुरुग्राम में पहली बार 8,97,420 मतदाता चुनेंगे अपनी छोटी सरकार:

गुरुग्राम में पहली बार 8,97,420 मतदाता सीधे तौर पर अपना मेयर चुनेंगे। नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के बाद, गुड़गांव और बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश वोटर इसमें शामिल होंगे। इससे पहले निकाय चुनाव में जीतकर आने वाले पार्षद मेयर चुनते थे। अब तक दो मेयर शहर में बने हैं। तीसरी बार मेयर चुनने का हक सीधा जनता के हाथ में होगा। नगर निगम एरिया बढ़ने के बाद गुरुग्राम और बादशाहपुर विधानसभाओं का अधिकतर हिस्सा नगर निगम एरिया में है। गुरुग्राम प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां पर दो नगर निगम हैं।

----
अधिकारी बोले:
तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 6 जनवरी को गुरुग्राम नगर निगम, मानेसर नगर निगम, पटौदी-हेलीमंडी नगर परिषद तथा फर्रुखनगर नगर पालिका की मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। ये सभी मतदाता सूची नगर निकाय इकाइयों के वार्ड अनुसार gurugram.gov.in वेबसाइट पर अपलोड होगी। मतदाता सूची तैयार करने में पूर्ण रुप से निष्पक्षता और पारदर्शिता का पालन किया गया है। कोई भी आम नागरिक कंप्यूटर या मोबाइल फोन की स्क्रीन पर वेबसाइट पर मतदाता सूची देख सकता है। - अजय कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी।
----


संजय शिशौदिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed