{"_id":"689cd3e25ba7071759043160","slug":"final-rehearsal-of-independence-day-celebration-held-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105510-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल हुई रिहर्सल, उपायुक्त ने परेड की सलामी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्वतंत्रता दिवस समारोह की फाइनल हुई रिहर्सल, उपायुक्त ने परेड की सलामी ली
Wed, 13 Aug 2025 11:35 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन नूंह में फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई, जिसमें उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने मार्च पास्ट की टुकड़ियों व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की।
तंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उजीना व आरके इंटरनेशनल स्कूल सलंबा की छात्राओं द्वारा विभिन्न राज्यों से संबंधित सामूहिक नृत्य प्रस्तुति, डीएवी पब्लिक स्कूल नूंह के विद्यार्थियों का तिनका-तिनका हमने संवारा गीत पर सामूहिक नृत्य, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूंह-2 के विद्यार्थियों द्वारा मोए रंग दे गीत पर राजस्थानी नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर-नमक के विद्यार्थियों द्वारा ओ देश मेरे, तेरी शान पे सदके गीत पर देशभक्ति प्रस्तुति, कंट्री ग्रामर स्कूल नूंह के विद्यार्थियों द्वारा ये पावन धरती वेदों की, जय-जय मेरा हरियाणा गीत पर हरियाणवी नृत्य, जवाहर नवोदय विद्यालय बाई के विद्यार्थियों द्वारा बेटी हिंदुस्तान की गीत पर सामूहिक नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह व व हिंदू विद्या निकेतन के विद्यार्थियों द्वारा मिशन सिंदूर के तहत देशभक्ति प्रस्तुति दी जाएंगी। इसके बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाली सामाजिक संस्थाओं, खिलाड़ियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपमंडल फिरोजपुर-झिरका में फरीदाबाद मंडल के आयुक्त संजय जून, तावड़ू उपमंडल स्तर पर जिला परिषद के चेयरमैन जान मोहम्मद तथा पुन्हाना उपमंडल स्तर पर एसडीएम पुन्हाना कंवर आदित्य विक्रम ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।