{"_id":"648b687f85c67c0df40f54f4","slug":"fighting-with-the-team-that-reached-to-stop-illegal-mining-absconding-with-jcb-gurgaon-news-c-1-1-628964-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम के साथ मारपीट, जेसीबी लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम के साथ मारपीट, जेसीबी लेकर हुए फरार
विज्ञापन
सोहना के गांव सांचोली का मामला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़
मोटरसाइकिलों पर आए करीब 12 युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। गांव सांचोली में बुधवार शाम को मिट्टी का अवैध खनन रोकने पहुंची खनन विभाग की टीम के साथ करीब 10-12 युवकों ने मारपीट की। इसके साथ ही सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। खनन विभाग की टीम ने आरोपियों की एक जेसीबी को भी जब्त कर लिया था। हमलावर इस जेसीबी को भी अपने साथ ले गए। खनन निरीक्षक की शिकायत पर सदर सोहना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
खनन निरीक्षक भानु प्रताप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते बुधवार को उन्हें सूचना मिली थी कि गांव सांचोली में मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मिट्टी के अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि जेसीबी को टीम अपने साथ ले जाने लगी तो अचानक कई मोटरसाइकिल पर करीब 10-12 युवक आ गए। उन्होंने टीम के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी गाड़ी का शीशा भी फोड़ दिया। जाते हुए आरोपियों ने टीम के कब्जे से जेसीबी को छीनकर फरार हो गए। टीम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।