फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fighting between two parties over old enmity in Salaka

Gurugram News: सालाका में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Fighting between two parties over old enmity in Salaka
-एक घायल, कार भी क्षतिग्रस्त की, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सालाका में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। एक कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
सालाका के रहने वाले शाकिर का कहना है कि गांव में एक पक्ष से उसकी पुरानी रंजिश है। इसके चलते पूर्व में भी उनके परिवार के साथ मारपीट करने के साथ-साथ भाई को गोली मारी गई थी। मामले में विरोधी पक्ष के करीब 11 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ था। इसमें दो आरोपी जेल में है। जबकि कुछ गिरफ्तार नहीं हुए हैं। इस मामले में समझौते को लेकर विरोधी पक्ष द्वारा जबरन दबाव बनाया जा रहा है। शाकिर का कहना है कि 5 अक्टूबर देर शाम दो साथियों के साथ कार में सवार होकर तावडू से गांव सालाका की ओर जा रहा था। आरोप है कि जब विरोधी पक्ष के मकान के सामने से निकला तो उसी दौरान उन पर लाठी डंडे फरसा और अवैध हथियारों से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

कार पर भी पथराव किया। इससे कार के शीशे टूट गए। हमलावरों ने जमकर मारपीट की, लेकिन वह किसी तरह अपनी कार सहित बचकर निकले। पीड़ित शाकिर की ओर से एक दर्जन से अधिक आरोपियों के विरुद्ध सदर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संदर्भ में जांच अधिकारी जय सिंह ने माना कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। दोनों ही पक्षों की ओर से शिकायत भी मिली है। इसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed